जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी निर्दयी भी हो जाते हैं। इसलिए आपके दूसरों से संबंध बिगड़ेंगे। व्यवसाय के प्रसार के साथ-साथ आपके खर्च भी बहुत होंगे। राजस्व संबंधी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। बीच के माह में आपकी यात्रा के योग बनेंगे। आपके जो मित्र आपका साथ छोड़कर जा चुके हैं या आपसे संपर्क तोड़ चुके हैं वे पुन: आपके पास वापस आएंगे। आपके परिवार के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्ना मिलेगी।
बहुत से घरेलू कार्य आपको इस माह परिवर्तित करने होंगे। आप भविष्य के लिए धन इकट्ठा करेंगे। इस माह आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। बीच के माह में धन आपके हाथ से बाहर जा सकता है। आप अपनी दौड़ में बढ़ते रहेेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपके सामने नये विकल्प आएंगे। जिनको आप सूझ-बूझ और बुद्धिमानी के साथ चुनेंगे। आप जो कुछ भी आरंभ करेंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी। परिवार की ओर से परेशानी मिल सकती है।
इस माह आप अपने जीवन में परिवर्तन देखेंगे। आपका समय बदलेगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा का योग बनेगा। आपका व्यक्तित्व विकसित होगा। बीच माह में आप बुद्धिमानी पूर्वक फैसले ले पाएंगे। आप अपने लक्ष्य से पीछे हटेंगे और दोबारा से विचार करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपना ज्यादातर समय घर पर बिताने का प्रत्यन करेंगे। आप लोगों के मामलों को निपटाएंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके परिवार में खुशियां आएंगी।
यह माह आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकता है। आपको विरोधियों से भी प्रशंसा मिलने के योग हैं। बीच का माह आपको आगे बढ़ाएगा और आपमें ऊर्जा का संचार करेगा। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के योग बनेंगे। समाज में लोगों के बीच आप काफी प्रसिद्ध होंगे। मित्रों से आपसी सामंजस्य बैठेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से आपको परेशानी हो सकती है।
लक्ष्य पाने की आपकी दौड़ इस माह तेजी पकड़ेगी। पिछले कुछ सप्ताहों से आपके कार्य में परिवर्तन आया है। बीच माह में आप घर से दूर हो सकते हैं। प्रेम को लेकर आपमें असुरक्षा का भाव आएगा। स्वास्थ्य के मामले में काफी व्यय होंगे। घर का नवीनीकरण और व्यवसाय का प्रसार होगा। आपमें पलानयनवादी प्रवृत्तियां जन्म लेंगी। आपके विचार भविष्यवादी होंगे। माह के अंत में आप प्रशंसा के पात्र होंगे। समाज में मेल-जोल बढ़ेगा।
आप सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। आप में उत्सुकता एवं सृजनशीलता बढ़ेगी। इस माह धन आपके हाथ से फिसलेगा। बीच का माह आपको स्थिरता देगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप परिश्रम करते जाएंगे। इस माह यात्रा के भी योग हैं। आपके वैवाहिक जीवन में परिवर्तन हो सकता है। आपके कार्यों में दृढ़ता आएगी। आप हर कार्य को नये सिरे से शुरू करेंगे। जिसमें आपका साथ मित्र और परिवार वाले देंगे।