आजकल साइन और स‍िंबल का चलन काफी तेज है। आम लोगों के बीच हो या सोशल मीड‍िया हर जगह पर खुशी जीत और दुख आद‍ि बयां करने के ल‍िए इनका प्रयोग होता है। हालांक‍ि इनके इस्‍तेमाल से पहले इन चीजों के बारे में गहराई से जानना बहुत जरूरी है। आइए जानें इन साइन और स‍िंबल का मतलब...

ओके, ठीक है:
यह साइन ओके का है। इसका मतलब है कि यह ठीक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में ठीक में इसका इस्तेमाल इसीलिए किया जाता है। वहीं कुछ यूरोपीय देशों में यह संदेश असभ्य माना जाता है।

मुस्कुराहट :
आज इस मुस्कुराहट वाले साइन का इस्तेमाल काफी तेजी से हो रहा है। इस 'स्माइल' वाले साइन की शुरूआत 1970 में हुई थी। यह पीले रंग की पृष्ठभूमि में सूरज से प्रेरित दिखता है। यह खुशी का प्रतिनिधित्व करता है।

फीमेल सिंबल:
यह फीमेल यानी कि महिलाओं का सिंबल माना जाता है। यह वीनस ग्रह का प्रतीक है। इसका सर्कल एक महिला के गर्भ का प्रतिनिधित्व करता है। जन्म से पहले यहीं से प्यार और अध्यात्म की शुरुआत हो जाती है।

खतरे का निशान:

यह निशान मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। जिससे आज भी खतरों वाली जगह पर यह दिखता है। इस निशान को मध्य युग समुद्री डाकुओ ने लोगों को चेतावनी देने के लिए प्रयोग किया था।

वी साइन:
यह वी वाला साइन मुख्य रूप से शांति, जीत, सफलता और अनुमोदन का प्रतीक माना जाता है। हालांकि कई जगहों पर इसका प्रयोग अनादर और खतरे के रूप में भी किया जाता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra