जानें इन दिनों क्या कर रही हैं सलमान की ये पांच एक्स गर्लफ्रेंड्स
संगीता बिजलानी:संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता काफी चर्चा में रहा है। यह सलमान की पहली गर्लफ्रेंड कही जाती हैं। संगीता इन दिनों ब्लॉग राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता भी नहीं चला। अजहर संगीता मैनजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में भी संगीता की हिस्सेदारी रही है। इसके अलावा इन संगीता और अजहर ने जिम का भी बिजनेस शुरू किया था।
ऐश्वर्या रॉय भी सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को लेकर सलमान अपनी लाइफ में कुछ ज्यादा ही सीरियस थे। इनकी फिल्में भी साथ आई हैं। हालांकि बाद में एक इनका भी ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिनेषेक बच्चन के साथ शादी रचा ली। एक बेटी होने के बाद ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने फिल्मों में काम फिर शुरू कर दिया है।
जर्मन मॉडल और व एक्ट्रेस क्लाउडिया सिएसिला के साथ भी सलमान खान का नाम काफी चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि इन्हीं की वजह से सलमान और कैटरीना का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि सलमान से अलग होने के बाद भी वह लगातार बॉलीवुड में बनी हैं। बीते साल उनकी फिल्म फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ आई थी। चर्चा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में किसी बड़ी फिल्म के साथ धमाल मचाने वाली है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk