इस दुन‍िया में शादी करने के अलग-अलग तरीके हैं। अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से शादि‍यां रचाई जाती हैं। इस दौरान दुल्‍हा-दुल्‍हन को कई अनोखे र‍िवाजों से गुजरना पड़ता है। ज‍िनमें कहीं दुल्‍हा दुल्‍हन को खाना कम दिया जाता है तो कहीं उनके चेहरे पर काल‍िख पोती जाती है। आइए जानें आज दुन‍िया भर में शाद‍ियों के अजीबो-गरीब र‍िवाज के बारे में...


कालिख पोती जाती: स्कॉटलैंड के कुछ भागों में शादी के एक दिन पहले दूल्हे और दुल्हन को गुड़, कालिख और आटे में ढक दिया जाता है। दोनों इसमें पूरी तरह से रंग जाते हैं। यह रिवाज उन्हें बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किया जाता है।दूल्हा-दुल्हन सफाई करते: जर्मनी में शादी से एक रात पहले दूल्हा-दुल्हन पार्टी देते हैं। जिसमें उसके करीबी रिश्तेदार पहुंचते हैं। इस दौरान सब लोग अपने पांवों से चीनी मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। जिन्हें बाद में दूल्हा-दुल्हन मिलकर साफ करते हैं। यह बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किया जाता है।  पेड़ से शादी कराई जाती:
भारत में लड़के और लड़की शादी उनकी जन्म पत्री के मुताबिक तय किया जाता है। जिनका मिलना कई बार मुश्िकल साबित होता है। यहां पर जन्म पत्री के मुताबिक कई बार लड़की की शादी पहले पेड़ से भी कराई जाती है। ऐसा न करने पर पति को नुकसान होता है। दूल्हे के पैरों को पीटा जाता:


कोरिया में परंपरा के अनुसार शादी होने से एक रात पहले दूल्हे के पैरों को मछली और लकड़ी से पीटा जाता है। यह जितना ज्यादा दर्दनाक होता है उतना ही ज्यादा मजेदार भी होता है। इसके पीछे का मकसद है यह है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को निराश नहीं करता है। दुल्हन का अपहरण होता: किर्गिस्तान में दुल्हनों का अपहरण किया जाता है। यह रस्म शादी के पहले होती है। पुरुष जिस महिला के साथ अपनी सारी जिंदगी बिताना चाहता है, वह उसका अपहरण करके यह अनोखी रस्म पूरी करता है। बाथरूम में किस मिलते: स्वीडन में दुल्हन या दूल्हे को अपनी मेज छोड़कर बाथरूम की ओर जाना होता है। इस दौरान जब वे बाथरूम का उपयोग करने जाते हैं तो बहुत से लोग उनको किस करने लगते हैं। नए जोड़ों को प्यार देने का ये तरीका काफी अनोखा है।'GST ऑनेस्टी, Bomb रिफॉर्म...' वायरल हो रहा GST पर बाबा सहगल का यह नया अलबम

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra