पूर्व लोकसभा सदस्य सुरेश प्रभु वर्तमान में केंद्रीय वाणिज्य एवं नागर विमानन मंत्री का पद संभाल रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है। एेसे में आइए जानें 11 जुलार्इ को जन्में सुरेश प्रभु के बारे में खास बातें...


भारतीय राजनीति में एक बड़ा नामकानपुर। सुरेश प्रभु भारतीय राजनीतिज्ञ में एक बड़ा नाम है। वर्तमान सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं नागर विमानन मंत्री के पद आसीन हैं। इनका जन्म 11 जुलाई 1953 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रभाकर और मां का नाम सुमती था।सुरेश प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंटआधिकारिक वेबसाइट इंडिया डाॅट गर्वनमेंट डाॅट इन के मुताबिक सुरेश प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इन्होंने बीकॉम (ऑनर्स), एलएलबी, एफ.सी.ए. बॉम्बे यूनिवर्सिटी मुंबई से किया है। दिल्ली स्थित  चार्टर्ड अकाउंटेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी पढ़ाई की है।  80 से अधिक देशों की यात्रा की


सुरेश प्रभु ने अपने अब तक के राजनैतिक कार्यकाल में करीब 80 से अधिक देशों की यात्रा की है। इसमें एशिया, प्रशांत, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा यात्राएं पर्यावरण और वन मंत्री के पद पर रहते हुए की हैं। चार बार लोकसभा सदस्य चुने गए

सुरेश प्रभु 1995 में पहली बार महाराष्ट्र राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 1996 में 11वीं लोक सभा के सदस्य हुए थे। इसके बाद 1998 में 12वीं लोकसभा, 1999 में 13वीं और 2004 में चौथी बार 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। अब तक कई मंत्रायल संभाल चुकेवर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार में यह रेलमंत्री भी रह चुके हैं। इसके पहले अटल विहारी के शासन में भी कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। 1998 से 2004 के तक यह वन एवं पर्यावरण, ऊर्जा, भारी उद्योग, फर्टिलाइजर एवं केमिकल व लोक उपक्रम जैसे मंत्रालयों में मंत्री रह चुके हैं।मच्छर की शिकायत पर यात्री को प्लेन से उतारने का मामला: चला जांच का हंटर, तो इंडिगो ने दी सफाईप्लेन में मच्छर की शिकायत पर यात्री को नीचे उतारने के मामले में सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश

Posted By: Shweta Mishra