भारत के महान भौतिकशास्‍त्री माने जाने जाने वाले चन्द्रशेखर वेंकटरमन आज इस दुन‍िया में न होते हुए भी अपने होने का अहसास कराते हैं। इन्‍होंने भौत‍िक व‍िज्ञान के क्षेत्र में बड़े अवि‍ष्‍कार क‍िए हैं। शायद इसील‍िए 1930 में इन्‍हें नोबेल पुरस्कार द‍िया गया। ऐसे में आज 21 नवंबर को इनकी पुण्‍य त‍िथ‍ि पर जानें इनके बारे में...


रमन इफेक्ट लोकप्रियचन्द्रशेखर वेंकटरमन को सी वी रमन नाम से पुकारा जाता है। इनका जन्म 7 नवम्बर 1888 में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली नामक स्थान में हुआ था। रमन ने भौतिक विज्ञान में कई प्रयोग किए थे। इनकी थ्योरी 'रमन इफेक्ट' लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। नोबेल पुरस्कार मिला सी वी रमन पहले ऐसे भारतीय और अश्वेत व्यक्ित थे, जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। कहते हैं कि इन्हें नोबेल पुरस्कार जीतने का पूरा कांफिडेंट था तभी इन्होंने एनाउंसमेंट से चार महीने पहले ही स्वीडन जाने के लिए तैयार कर ली थी।  दुनिया को अलविदा
एक युवा विज्ञानी के रूप में इन्हें लेनिन शान्ति पुरस्कार समेत और भी कई पुरस्कार प्राप्त किए। सी वी रमन विज्ञान की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो शायद कभी नहीं भुलाए जा सकते हैं। इन्होंने 21 नवंबर 1970 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Posted By: Shweta Mishra