प्रियंका और निक की सगाई से चोपडा़ परिवार बहुत खुश है। वहीं परिणीती चोपडा़ काफी इमोशनल हो गईं। परिणीती ने प्रियंका को गले लगा कर ऐसी बात कर दी है जिसे सुन कर दुनिया की किसी भी बहन के आंखों में आंसू आ जाएंगे। यहां जानें परिणीती ने क्या कहा...


कानपुर। परिणीती चोपडा़ ने प्रियंका और निक की सगाई को लेकर बेहद इमोशनल बातें करते हुए अपने दिल का जो हाल बयां किया है उसे सुन कर फैंस की आंखों में आंसू आना लाजमी है। दरअसल परिणीती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो प्रियंका को गले लगाई हैं। इस तस्वीर के साथ परिणीती ने काफी लंबा कैप्शन लिखा है, 'आज मैं जादू और परीकथा की साक्षी बन गई... जब मैं और मिमि (प्रियंका) दीदी बच्चे थे, हम घर-घर खेला करते थे। हम दोनों ऐसी दुल्हन बनते थे जो बहुत शर्मीली होती थीं और अपने इमैजनरी पतियों को चाय बना कर पिलाते थे। ये सब पॉसिबल हो पाया कि क्यों कि प्रियंका दी और मैं आज भी प्यार के जादू पर यकीन करते हैं। आशा है प्रियंका की तरह मुझे भी परफेक्ट मैन मिल ही जाएगा। आज सब कुछ सच होते देख कर अच्छा लग रहा है।'परिणीती बोलीं निक क्यों हैं परफेक्ट


बहन प्रियंका की सगाई देख अपने आंखों से आंसू छलकने से परिणीती रोक न पाईं और निक को उनका ख्याल रखने के साथ-साथ कई हिदायतें दे डालीं। परिणीती बोलीं, 'मैं प्रियंका के लिए निक से अच्छा लड़का सोच भी नहीं सकती। दो तरीके हैं परफेक्ट लड़का ढूंढ़ने के, एक तो उसके साथ घूम-फिर के उसे जानें या फिर खाने पर साथ बैठ कर बात करने से उसे पहचान सकते हैं। निक के साथ मैंने ये दोनों ही काम किया और जाना वो परफेक्ट हैं। मैं मिमि दीदी से बहुत प्यार करती हूं क्योंकि वो निक को पागलों की तरह चाहती है। मिमि बहुत स्ट्रांग है पर अंदर से बहुत ही सोफ्ट हर्टेड है। आई लव यू बोथ और विश यू हैप्पीनेस फॉरएवर... हैप्पी रोका एंड फ्यूचर वेडिंग।' इन तीन फिल्मों में आने वाली हैं नजर

परिणीती के वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीतीअक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी में उनके अपोजिट अभिनय करते नजर आएंगी। पिरणीती इसके अलावा अपने फेवरेट स्टार अर्जुन कपूर के साथ दो फिल्मों में एक साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में अर्जुन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंगलैंड की शूटिंग पूरी कर इंडिया लौटी हैं। इसके अलावा दोनो फिल्म संदीप और पिंकी फरार में भी साथ नजर आने वाले हैं। बात दें कि इससे पहने दोनों सील्वर स्क्रीन पर आखिरी बार इश्कजादे में एक साथ रोमांस करते नजर आए थे। हलांकि परिणीती की इन फिल्मों की रिलीज डेट अब तक जारी नहीं की गई है।  प्रियंका के होने वाले पति निक ने पहली बार सगाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'पूरे दिल से मैंने तुम्हें स्वीकारा'प्रियंका चोपडा़ ने निक जोनस संग सगाई कर रिश्ते पर लगाई मुहर, यहां देखें अंदर की तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma