करीब दो साल के रिलेशनशिप के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को अब सिर्फ एक ही दिन बाकी है। इस बीच सोनम की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। कपूर फैमिली आहूजा परिवार का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार हैं। इन सब खबरों के बीच ये भी जान लें की दोनों की लव स्टोरी शुरुआत आखिर हुई कैसे।


इस शख्स की वजह से पहली बार मिला ये कपल कानपुर। सोनम कपूर की शादी को लेकर कुछ दिनों से कई खबरें आ रही हैं। सोनम कपूर के दूल्हे आनंद की पर्सनल लाइफ तो कभी सोनम की शादी की तैयारियों के बारे में। दोनों की शादी से पहले उनकी लव स्टोरी के बारे में भी जानना जरूरी है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा को मिलाने वाली शख्स थीं परनिया कुरैशी। बता दें की सोनम कपूर और आनंद आहूजा की कॉमन फैशन डिजाइनर परनिया कुरैशी की वजह से दोनों मिले। बाद में परनिया ने आनंद को सोनम से इंट्रोड्यूज कराया। फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे और मिलने लगे। सोनम के इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें आनंद कपूर फैमिली के साथ हैंगआउट करते नजर आए हैं। सोनम की शादी की तैयारियां
सोनम की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनम ने अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाए। दरअसल सोनम और आनंद का मानना है कि पेपर की बर्बादी करने से अच्छा है कि वो लोगों को ई-इन्वाइट भेजें। सोनम के संगीत की रस्म 7 मई को उनकी आंटी कविता सेठ के बांद्रा स्थिक बंग्ले पर होगी। कहा जा रहा है की सोनम की शादी भी यहीं होगी। इसके बाद सोनम और आनंद दो रिशेप्शन पार्टी देगें। एक रिशेप्शन पार्टी मुंबई में होगी और एक दिल्ली में होगी। खबरों के मुताबिक कपूर परिवार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के गाने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत पर डांस परफॉरमेंस दे कर आहूजा परिवार का स्वागत करेंगे।

सोनम कपूर को ब्याह कर ले जाने दूल्हे राजा आनंद आहूजा पहुंचे मुंबई, देखें तस्वीरेंशादी की तारीख से लेकर रस्मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातें

Posted By: Vandana Sharma