इन दिनों एक्ट्रेस काफी इस्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। फैंस कई बार उनके स्टालिश लुक्स पर तो ध्यान देते हैं पर उनकी फैशन एसेसरीज पर नहीं। जानें आलिया से लेकर जाह्नवी तक बॉलीवुड की फैनिस्टा कैसे पर्स ले कर घर से बाहर निकलती हैं...


कानपुर। शुरुआत करते हैं बॉलीवुड की फैनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर से। सोनम हाल में ही घर से बाहर मुंबई की सड़क पर चलते हुए स्पॉट हुई हैं। इस दौरान सोनम ने ब्लैक टी शर्ट पर महरून कलर का कोट और पैंट पहना था। वहीं उनके हाथ में ब्लैक कलर का ये पर्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।- सोनम प्रॉफेशनल पर्स कैरी किए तो इमरान हाशमी की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फंकी पिंक सोल्डर पर्स लिए दिखीं। इस दौरान ईशा ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना था और उसके साथ डार्क एंड लाइट ब्लू कलर का चेक प्लाजो पेयर किया था।
- 12 अक्टूब को फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आने जा रहीं अभिनेत्री काजोल भी अपने फुल टशन में नजर आईं। काजोल ने इस दौरान व्हाइट कलर की लूज टरटल नेक टी शर्ट पहनी थी और उसके साथ ब्लैक कलर की लेगिंग्स पेयर की थी। इन कपडों के साथ काजोल ने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में हैंड बैग पकडा़ हुआ था।


- वहीं काफी सालों से फिल्मों से दूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी स्टाइलिश पोज देने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। शिल्पा ने अपना पर्स न तो हाथ में पकडा़ था न ही कंधे पर टांगा था। शिल्पा ने पर्स कमर में लटकाया हुआ था। मालूम हो कि शिल्पा मंगलसूत्र भी गले की बजाय ब्रीसलेट बना कर कलाई में पहनती हैं।- 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस आलिया अकसर अपने कूल लुक में स्पॉट हो जाती हैं। इस बार भी आलिया बडे़ ही कूल अंदाज में व्हाइट टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखीं। साथ ही आलिया ने ऑरेंज कलर का फंकी फर्स कंधे पर लटकाया हुआ था। ये लुक आलिया पर काफी जच रहा था।- वहीं जाह्नवी भी 'धड़क' की रिलीज के बाद हर जगह अपने ही टशन में नजर आती हैं। इस बार जाह्नवी ब्लैक टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने स्पॉट हुई हैं। जाह्नवी ने इस दौरान ब्राउन कलर का फंकी पर्स अपने कंधे पर टांग हुआ था। मालूम हो कि अब जाह्नवी करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख्त' में दिखने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।तस्वीरें : प्रियंका के बाद आलिया पर भी लगा कॉपी कैट का ठप्पा, ड्रेस के साथ-साथ इस एक्ट्रेस की स्टाइल भी की कॉपी

रणबीर कपूर की हाउस पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका का हुआ सामना और फिर...

Posted By: Vandana Sharma