होली खेलने में रंगों का इस्‍तेमाल बड़े स्‍तर पर होता है। जब कि आज बाजार में मिलने वाले केमिकल रंगों से सेहत को बहुत ज्‍यादा नुकसान भी होता है। हालांकि इसके पीछे लोगों का कहना है कि भला बिना रंगों के होली हो भी कैसे सकती है। ऐसे में यह जानना है कि केमिकल वाले रंगो की जगह घर पर रंग बनाकर भी होली खेल सकते हैं। ये रंग सुरक्षित होते हैं। आइए यहां पर जानें घर पर रंग बनाने आसान सा तरीका..


गुलाबी रंग: चुकंदर को घिस कर एक लीटर पानी में भिगोने से बहुत ही अच्छा गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा। अगर आप गहरा गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं तो इसे रातभर भिगो दें और फिर इस्तेमाल कर आपका गाढ़ा गुलाबी रंग तैयार है। नारंगी रंग:  हरसिंगार के फूलों को पानी में भिगोकर नारंगी रंग बनाया जा सकता है। इसके अलावा  एक चुटकी चंदन पावडर को एक लीटर पानी में भिगो देने से भी बढ़िया नारंगी रंग बन सकता है।लाल रंग:


लाल रंग बनाने के लिए लाल चंदन को अरारोड में मिलाकर उससे लाल रंग का बनाया जा सकता है। इसके अलावा लाल रंग के गुलाब को सुखाकर उसके सूखे हुए चूरे को आटे में मिलाकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है। होली 2017 का जाने पूजन समय और विधि के साथ उससे जुड़ी कहानियांकाला रंगः काला रंग बनाने के लिए काले अंगूर का इस्तेमाल करें। काले अंगूर के जूस को रात भर पानी में भिगों दें। इसके बाद पानी में हल्दी पाउडर को थोड़े से बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर कत्थई रंग तैयार कर सकते हैं।

Lifestyle News inextlive from Lifestyle Desk

Posted By: Shweta Mishra