बॉलीवुड में फिल्म 'तिरंगा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्में दीं और फिर अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। कहा जाता है कि ममता ने किसी ड्रग माफिया से शादी करके अपना घर बसा लिया और खुद भी उसके साथ मिल कर ड्रग का कारोबार संभालने लगीं। माना तो ये भी जाता है कि ममता ने अपने प्यार को पाने के लिए करीब 12 सालों तक तपस्या की। चलिए ममता कुलकर्णी के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुडी़ कुछ अहम बातें...


इस वजह से बर्बाद हुआ करियरममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तिरंगा से की थी पर उसके बाद एक से बढ़ कर एक फिल्में दी और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। ममता कुलकर्णी ने तिरंगा के बाद फिल्म करण अर्जुन, नसीब, बाजी, सबसे बडा़ खिलाडी़, किस्मत, आशिक आवारा, क्रांतिवीर, चाइना गेट, आहंकार जैसी फिल्में दीं। फिर ममता का नाम धीरे से अंडरवर्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा। इसके बाद ममता ड्रम माफिया विक्की के प्यार में पड़ने लगीं। मीडिया में ये सब बातें सामने आने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया और अचानक ही वो फिल्मों से गायब हो गईं। ड्रग माफिया से जेल में की शादी


बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना कर नाम कमा ही रही थीं की उनका नाम अंडरवर्ड से जुड़ने लगा। फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली और बाद में ममता कुलकर्णी ड्रग माफिया विक्की मोस्वामी के प्यार में पड़ गईं। फिर दोनों एक साथ मिल कर ड्रग की तस्करी करने लगे। कहा जाता है कि ममता और उनके पति विक्की गोस्वामी ने एक साथ मिल कर करोडो़ की तस्करी की। ये मामला कोर्ट में गया और फिर कोर्ट में विक्की को दोषी पाया गया। इसके बाद विक्की के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज करवा दिये गए। बाद में अमेरिका और केन्या पुलिस के स्टिंग ऑपरेशन से विक्की को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद उसे दुबई की जेल में ले जाया गाया। वहां विक्की को करीब 25 साल की सजा सुनाई गई। बता दें कि सजा कम करने के लिए विक्की ने वहां मुश्लिम धर्म अपना लिया और दिन रात कुरान पढ़ने लगा जिस वजह से उसकी सजा घटा दी गई। बाद में दुबई की जेल में ही ममता ने विक्की से निकाह कर लिया। अब ममता रह रहीं यहां

पति विक्की के बाद ममता भी ड्रग डीलिंग केस में फंसी थीं। तब ये केस ठाणे पुलिस ने अपने हाथ में लिया और पूरी जांच की। पुलिस ने ममता के इंटरनैशनल ड्रग रैकेट के होने की संभावना जताई। इस पर विक्की ने ममता का सपोर्ट करते हुए कहा था कि ममता का ड्रग रैकेट से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद विक्की ने अपने और ममता के निकाह से भी इंकार कर दिया। यही बात ममता ने भी विक्की को लेकर कही कि विक्की ड्रग माफिया नहीं हैं और 'मैंने उनका करीब 12 सालों तक इंतजार किया'। कहा जा रहा है कि इन दिनों ममता कुलकर्णी अपने पति विक्की के साथ केन्या में नाम बदल कर रह रही हैं।  बर्थ डे : घर घर जा कर लिपिस्टिक बेंचने वाले अरशद वारसी आज हैं बॉलीवुड के स्टार, अपनी ही स्टूडेंट से कर बैठे थे प्यारबर्थ डे स्पेशल : मिस इंडिया रहीं पूनम ढिल्लों ने इस वजह से छोड़ दिया बॉलीवुड, जानें इनके बारे में ये 10 रोचक बातें

Posted By: Vandana Sharma