होमी जहांगीर भाभा एक ऐसी शख्‍स‍ियत हैं जो आज दुन‍िया में न होते हुए भी हर पल अपने होने का अहसास कराते हैं। 30 अक्टूबर 1909 को जन्‍में होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु शक्‍त‍ि देकर सशक्‍त बनाया है। होमी को आज न्‍यूक्लियर प्रोग्राम के जनक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में आज इस खास दिन पर होमी जहांगीर भाभा से जुड़ी ये खास बातें....


विज्ञान से गहरा लगावहोमी भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई में हुआ था। होमी को बचपन से ही विज्ञान की दुनिया से गहरा लगाव था। होमी ने कैम्ब्रिज से 1930 में मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की और 1934 में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद यह 1940 में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू में रीडर बने। पहला एटॉमिक रिएक्टरहोमी जहांगीर भाभा के नेतृत्व में 1956 में एशिया का पहला एटॉमिक रिएक्टर बॉम्बे के निकट ट्रॉम्बे में स्थापित हुआ। इन्होंने नाभकीय भौतिकी के क्षेत्र में मेहसाण नामक प्राथमिक तत्व की खोज की। होमी भाभा कई वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। दुनिया को अलविदा कहा
भाभा को शास्त्रीय संगीत एवं मूर्तिकला का भी शौक रहा। इन्होंने विवाह नहीं रचाया था। इनके अंदर लालच तनिक भी नहीं था। भारत को परमाणु शक्ति से मजबूत बनाने वाले होमी भाभा स्विट्जरलैंड एक हवाई जहाज दुर्घटना का शिकार हुए। इन्होंने 24 जनवरी, 1966 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।आज के दिन 48 बरस पहले 'LO' के साथ रात 10.30 बजे पैदा हुआ था इंटरनेट

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra