2016 में गूगल पर सर्च की गयीं सलेब्रिटीज में याहू की लिस्ट के अनुसार एडल्‍ट स्‍टार से बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बनी सनी लियोनी लगातार पांचवी साल भी टॉप पर आयी हैं। सनी ने इस मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड सुपर स्‍टार सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। आइये जानें क्‍या है इस लिस्‍ट में सनी का कमाल और उनसे जुड़ी कुछ बातें।

सबसे ज्यादा सर्च हस्ती
गूगल पर याहू की मोस्ट सर्च्ड सेलिब्रिटी में बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी का नाम 2016 की लिस्ट में टॉप पर है। यहां उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पछाड़ दिया है।
लगातार पांचवी बार टॉप पर
सनी लियोनी ने लगातार पांचवे साल गूगल पर मोस्ट सर्च्ड इंडियन सेलिब्रिटी होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस फेहरिस्त में दूसरा नंबर पीएम मोदी का है, तीसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं और चौथे नंबर पर सलमान खान हैं।

जन्म और असली नाम
सनी लियोनी का जन्म एक पंजाबी परिवार में कनाडा में हुआ और उनका असली नाम करनजीत सिंह वोरा है। सनी लियोनी नाम उन्होंने एडल्ट फिल्मों की दुनिया में प्रवेश के लिए रखा था, जो बाद में उनकी पहचान बन गया।
बिना मेकअप की सनी लियोनी देखी है कभी! देखें मेकअप के पहले और बाद में बॉलीवुड सितारे
एडल्ट फिल्में
सनी ने करीब 41 एडल्ट फिल्में की हैं। वे प्रीडयाट्रिक नर्सिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई भी कर चुकी हैं। साथ ही वे पहली साउथ एशियन पैंटाहाउस माडल भी बनीं।

वीडियो बनाने का काम
सनी ने अपना पिक्चर वीडियो सनलस्ट वीडियो के नाम से लांच किया था। अभी वे अपने पति के साथ फिल्म प्रोडेक्शन का काम करती हैं।  
आई फोन एप
2008 में सनी ने पहली आई फोन एप शुरू की जिसमें उनके कुछ वीडियो, पोर्न स्टार ब्लॉग और नॉन न्यूड फोटोज शामिल थीं। 2010 में ये एप स्टोर से हटा दी गयी।  
गूगल पर आलिया भट्ट की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' विधानसभा चुनाव परिणाम से ज्यादा हुई सर्च

बॉलीवुड में एंट्री
सभी जानते हैं कि सनी के बॉलीवुड जाने का रास्ता तब खुला जब उन्होंने हिंदुस्तान आकर एक रियल्टी शो ज्वाइन किया। खास बात ये है कि उस समय महज दो दिन में उनके ट्विटर अकाउंट पर 2000 फॉलोअर्स बन गए थे।
पसंद नापंसद
सनी लियोनी को फास्ट फूड खाना और डॉग्स पालना पसंद है पर उन्हें कीड़ों से बेहद डर लगता है और वे उन्हें बिलकुल पसंद नहीं करतीं। सनी को पार्टियों में जाना और भीड़ भाड़ में रहना पसंद नहीं है। वे अकेले रहना और किताबें पढ़ना ज्यादा इंज्वॉय करती हैं। साथ ही उन्हें हैंड मेड ब्लैंकेट बनाना और उन्हें गिफ्ट में देना बेहद पसंद हैं।

चैरिटी से रिश्ता
सनी को जानवरों से लगाव है इसीलिए वे पेटा से जुड़ी हुई हैं। 2016 में वे पेटा पर्सन ऑफ द ईयर भी चुनी गयीं। वे स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल के लिए भी काम करती हैं।
प्रेग्नेंट हुईं सनी लियोन! खुद कबूला बच्चे के असली पिता का नाम?
शादी और रिलेशनशिप
सनी लियोनी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए डैनियल बेवर से मिलीं और तीन साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी करने से पहले उनका नाम प्लेब्वॉय के मार्किटिंग विभाग से जुड़े मैरिक एरिक्सन के साथ भी लिया जाता था। शादी के बाद सनी का पूरा कमिटमेंट डेनियल के साथ है और उन दोनों की बांडिंग और कमेस्ट्री कमाल की है। सनी का कहना है कि वे डेनियल पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth