बॉलीवुड में फरहान अख्‍तर जैसे दो ही चार लोग होंगे जो एक साथ इतने सारे हुनर रखते हों। फरहान फिल्‍म निर्माता निर्देशक एक्‍टर स्‍क्रिप्‍ट राइटर सिंगर लिरिसिस्‍ट और कामयाब टेलिवीजन शो होस्‍ट हैं। आज इन्‍हीं का 41वां जन्‍मदिन है। आइये जाने फरहान से जुड़े कुछ बेहद इंट्रस्‍टिंग फैक्‍टस।

इतने सारे हुनर रखने वाले फरहान अख्तर की एजुकेशन बेहद मामूली है। वे अपना ग्रेजुशन भी पूरा नहीं कर सके हैं। एचआर कॉलेज से बीए का दूसरा साल उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था।

कॉकरोच से डरने वाले फरहान मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी उनकी सौतेली मां हैं।

मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फरहा खान और उनके भाई फिल्म मेकर साजिद खान फरहान के मौसेरे भाई बहन हैं।
क्या आप जानते हैं कौन हैं साहबजादे इरफान अली खान, और किसकी खातिर इरफान ने बदलना चाहा मजहब

फरहान अख्तर ने हॉलीवुड के लिए भी काम किया है। गुरिंदर चढ्ढा की फिल्म ब्राइड एंड प्रिज्युडिस के सांग फरहान ने ही लिखे थे।

फरहान 2001 में अपनी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' को निर्देशित करने से पहले 17 साल की उम्र में साल 1991 में निर्देशक मनमोहन सिंह के साथ फिल्म 'लम्हे' और साल 1997 में निर्देशक पंकज पराशर के साथ फ़िल्म 'हिमालय पुत्र' असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

फरहान ने अपना एक्टिंग डेब्यु फिल्म 'रॉक आन' से साल 2008 में किया था। वे टीवी शो निर्माता और होस्ट भी रहे हैं। उनका शो 'ओए! इट्स फ्राइडे' काफी मशहूर हुआ था।
OMG! कल्की और फरहान अख्तर कर रहे हैं एकदूसरे को डेट

हाल ही में फरहान अपनी हेयर स्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भभानी से अलग हो गए हैं उनके दो बच्चे अकीरा और शाक्या हैं

बॉलीवुड में फरहान की सबसे गहरी दोस्ती अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ है।

पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से उनके अफेयर की बेहद चर्चा है। दोनों ने फिल्म 'रॉक आन 2' में साथ काम करने के दौरान करीब आये।
आखिरकार फरहान और अधूना ने लिया हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने का फैसला

श्रद्धा मशहूर बॉलीवुड विलेन और करेक्टर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं और सुनने में आया है कि शक्ति को फरहान और श्रद्धा का रिलेशनशिप बिलकुल पसंद नहीं। इसीलिए वो अपनी बेटी को जबरन फरहान के घर से लेकर आये। जिसे लेकर उनकी और फरहान की जबरदस्त लड़ाई भी हुई। हालाकि सभी पक्षों ने इस बात का खंडन किया है।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth