एक दौर में बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी आज 15 साल से सिल्‍वर स्‍क्रीन से दूर हैं। इसके बावजूद उनको लेकर चर्चा और कंट्रोवर्सी खत्‍म नहीं होती है। कभी अपने हॉट फोटो शूट कंट्रोवर्शियल बयानों और कामयाब फिल्‍मों के लिए मशहूर ममता कुलकर्णी का आज जन्‍मदिन है। आइये जानें ममता से जुड़ी कुछ खास बातें।

ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने 1992 में फिल्म तिरंगा से अपने करियर की शुरूआत की थी।
ममता की चर्चित फिल्मों में करन अजुर्न, घातक और चाइना गेट का नाम शामिल है।
ममता ने एक बार कहा था कि वो फिल्मों अपनी नहीं बल्कि अपनी मां की इच्छाओं के चलते जबरदस्ती आयी हैं।
जयेश सेठ की फिल्म में ममता के रोल में दिखेंगी सनी लियोन
ममता और भी विवादास्पद बयान देती रही हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्मों में बोल्ड एक्टिंग और हॉट फोटो शूट भी चर्चा में रहे हैं।

ऐसा ही विवादास्पद फोटो शूट था 1993 में  स्टारडस्ट मैग्जीन के कवर पर जिसमें वो टॉपलेस नजर आयीं। इस मामले में उन पर मुकदमा भी हुआ था।
2002 में ममता आखिरी बार फिल्म कभी हम कभी तुम में नजर आयीं। उसके बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गयीं और सालों तक नजर नहीं आयीं।
मैं नहीं हूं ममता कुलकर्णी?
ममता के अंडर वर्ल्ड के साथ रिश्ते नब्बे के दशक में ही सामने आने लगे थे। पहले उनका नाम अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा और बाद में माफिया सरगना विकी गोस्वामी के करीब आ गयीं।

कहते हैं कि विकी और ममता ने धर्म परिवर्तित करके इस्लाम अपना लिया और शादी कर ली। ये शादी जेल में हुई क्योंकि उस समय विकी दुबई की जेल में कैद था।
इसके बाद ममता की कुछ तस्वीरें सामने आयीं थीं जिसमें वो गेरुआ वस्त्रों में माथे पर तिलक लगाये साध्वी के रूप में नजर आयीं और उन्होंने दावा किया कि वे ईश्वर से जुड़ाव के चलते साध्वी हो गयी हैं।    
ड्रग ट्रैफकिंग के चार्ज में ममता कुलकर्णी केन्या में हसबेंड सहित डिटेन

कभी कामयाब अभिनेत्री रही ममता अब पुलिस की नजर में कामयाब अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि केन्या में 2016 में ड्रग माफियाओं की एक मीटिंग में ममता अपने पति विकी के साथ शामिल होती स्पॉट की गयी थीं। फिल्हाल ये दंपत्ति केन्या में ही गुप्त रूप से रह रहा बताया जा रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth