10 अक्‍टूबर को बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्‍यूटीफुल एक्‍ट्रेस रेखा का जन्‍मदिन था। जैसे उन्‍हें हिंदी फिल्‍मों में देवानंद की तरह एवरग्रीन और एवरयंग कहा जाता है। वैसे ही 11 अक्‍टूबर को पैदा हुए अमिताभ बच्‍चन को बॉलीवुड में महानायक कहा जाता है। इन दोनों की एक रहस्‍यमयी प्रेम कहानी भी है। जिसके कुछ पहलुओं पर रेखा द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में जो रेखा की बायोग्राफी है लेखक यासिर उस्मान ने रोशनी डाली है। आइये पढ़े ऐसे ही किस्‍से।

 

रेखा के साथ हुआ गलत व्यवहार 

महज पंद्रह साल की थीं रेखा जब उन्होंने फिल्म अनजाना सफर से बॉलीवुड में कदम रखा। इसी फिल्म में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके व्यक्तिव को बिलकुल बदल दिया। फिल्म के लव सीन के लिए रेखा को बिना बताये कोस्टार विश्वजीत ने बांहों में जकड़ कर लंबे समय का किसिंग सीन फिल्मा लिया। रेखा सदमे आ गयीं, कैमरा चलता रहा और सेट पर मौजूद क्रू उन्हें हूट करता रहा। बंद आंखों में ढेरो आंसू लिए रेखा ने इस दर्द के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली और इस हादसे को कभी नहीं भूलीं। बाद में विश्वजीत ने अपनी सफाई में कहा कि ये फिल्म के निर्देशक राजा नवाठे का आइडिया था, पर इस गलत व्यवहार के लिए रेखा उन्हें कभी माफ नहीं कर सकीं। 

जानें रेखा की सौतेली बहनें क्यों मशहूर हैं दुनिया भर में

जब पति की मां ने चप्पल से किया स्वागत 

रेखा अपने साथी कलाकार विनोद मेहरा से बेहद प्यार करती थीं। दोनों ने एक समय में बंगलुरु में शादी कर ली थी और विनोद के साथ अपने ससुराल में रहने के लिए उनके मुंबई वाले घर में आईं। यहां पर विनोद की मां ने भी उनके साथ बेहद अपमानजनक बर्ताव किया और सारे पड़ोसियों के सामने उनका अपमान किया। यहां तक कि पैर से चप्पल उतार कर उनके ऊपर फेंकी दुखी रेखा वहां से भागती हुई लिफ्ट की ओर बढ़ीं और विनोद ने उनको आवाज तो लगाई पर उन्हें सांत्वना देने तब पहुंचे जब उन्होंने अपनी मां को शांत कर लिया। 

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

रेखा की मांग का सिंदूर बन गया जया की आंख का आंसू

कंट्रोवर्सी क्वीन कहलाई जाने रेखा ने सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी क्रियेट की जब वे ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी पर पहुंचीं। उन दिनों रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे बेहद गर्म थे और जया बच्चन से अमिताभ की शादी हो चुकी थी। इस शादी में अमिताभ पत्नी जया और अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचे थे। कुछ ही देर में वहां रेखा आई और सबके लिए आकर्षण का केंद्र बन गईं क्योंकि उनके माथे पर सजी थी लाल बिंदिया, मांग में सिंदूर और गले में था मंगल सूत्र। सारे मेहमानों से मिलने के बाद वे अमिताभ से भी मिलीं और दोनों सामान्य तरीके से बात करने लगे। इस दृश्य को जया कुछ देर तक तो बर्दाश्त करती रहीं और फिर सर झुका कर एक ओर बैठ गई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। हालांकि काफी लंबे समय बात रेखा ने खुलासा किया कि वे एक फिल्म के सेट से सीधे शादी में पहुंचीं थीं और ये लुक उनकी फिल्म का गेटअप था। रेखा ने स्पष्ट किया कि वैसे भी वे जिस जगह से बिलांग करती हैं वहां सिंदूर लगाना फैशन है। 

जानें सिंदूर का रहस्य न खोलने वाली अभिनेत्री रेखा की ये खास 5 बातें...

जान कर विधवा होने का लांछन 

महज एक महीने की मुलाकात के बाद रेखा ने व्यवसायी मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। शादी के करीब नौ महीने बाद ही मुकेश ने रेखा के दुप्पटे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली और लोगों ने रेखा पर लांछन लगाया कि अपने पति को इस फैसले पर पहुंचने के लिए रेखा के व्यवहार ने मजबूर किया था। बहुत कम लोग जानते थे कि मुकेश दरसल डिप्रेशन के पेशेंट थे और काम धाम छोड़ कर सिर्फ रेखा के आसपास रहते थे। यहां तक कि वो पूरे टाइम उनकी शूटिंग के सेट पर ही रहते थे। इसी वजह से दोनों के संबंध बिगड़ने लगे थे। इसी मानसिक स्थिति में रेखा की गैरमौजूदगी में उन्होंने आत्महत्या कर ली।  

  

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk


Posted By: Molly Seth