मशहूर अभिनेत्री साधना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 2 सितंबर 1941 को कराची में जन्‍मीं साधना आज इस दुनिया में न होते हुए भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 1947 में भारत के बंटवारे के बाद कराची से मुंबई आई साधना ने अपनी मेहनत के बल पर एक ऐसा मुकाम बनाया कि फिर कभी उन्‍होंने मुड़ कर नहीं देखा। ऐसे में आइए इस खास दिन जानें साधना के जीवन से जुड़ी खास बाते...

कराची से भारत
कराची में जन्मी साधना करीब 6 साल की उम्र में दंगों और विभाजन के बाद भारत आ गईं थी। साधना का पूरा नाम साधना शिवदसानी था। मुंबई आने के बाद साधना अपने जीवन की सीढ़ी काफी तेजी से चढ़ने लगीं। वह बचपन से ही अभिनय की दुनिया में जाना चाहती थीं। जिससे यहां पर अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे की ओर रुख किया।


फिल्मों में अभिनय
इसके बाद उनका फिल्मी सफर तो जैसे निकल पड़ा था। साधना ने मेरा साया, वक़्त, आप आए बहार आई, वो कौन थी, राजकुमार, आरज़ू, मेरे मेहबूब, हम दोनों जैसी फ़िल्मों में काम किया था। साधना ने करीब 26 साल की उम्र में निर्देशक आर.के. नैयर के साथ विवाह रचाया था। साधना को कोई संतान नहीं हुई।

अंतिम सांस ली
साधना ने अपने जीवन में बड़ी ऊचांइयों को छुआ। बॉलीवुड के बड़े सितारों  सुनील दत्त, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राज कपूर, फ़िरोज़ ख़ान, शशि कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ इस एक्ट्रेस ने बीते साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 दिसंबर को 74 साल की साधना ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली थी।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra