इंसानों का गांव होना स्‍वाभाविक है लेकिन क्‍या कभी कि चुड़ैलों का गांव सुना है। शायद नहीं लेकिन अफ्रीकी देश घाना में चुड़ैलों के गांव हैं। वह भी एक दो नहीं बल्‍कि पूरे छह गांव। हाल ही में म्यूनिख की एक फोटोग्राफर ने इन गांवों के कुछ फोटो क्‍िलप अपने कैमरे में कैद किए हैं। आइए जानें इन चुडैल गावों का पूरा सच...


महिलाएं जिम्मेदार
अफ्रीकी देश घाना में आज भी अंधविश्वास का बोलबाला है। यहां पर चुडैलों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि पूरे छह गांव बस गए हैं। शायद पढ़कर आप भी चौक रहे होंगे, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। यहां पर इन गांवों में इस समय करीब 1500 से अधिक चुड़ैल रह रही हैं। जिन्हें डायन नाम से भी बुलाया जाता है। हाल ही में म्यूनिख की फोटोग्राफर एन क्रिस्टिने वोएहर्ल ने इन गांवों की महिलाओं की फोटो क्लिक की हैं। इसके अलावा उन्होंने वहां की महिलाओं से बात भी की। जिसके बाद इन महिलाओं का एक ऐसा सच सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है। इनके चुड़ैल बनने के पीछे की कहानी बड़ी अजीब है। अगर यहां पर किसी महिला के पति की मौत, बीमारी, दुघर्टना, सांप काटने या नदी में डूबने से होती है तो उस महिला को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है। परिवार से अलग


इसके बाद उसे एक सामान्य महिला की कैटेगरी से दूर कर दिया जाता है। उसे खाना-पीना भी नहीं दिया जाता है। कहा जाता है कि ये महिलाएं डायन हो गई हैं। जिससे यहां पर हर साल हजारों महिलाओं को चुड़ैल बताकर जिंदा जला दिया जाता है। इसके अलावा खेतों में काम करने से लेकर खाना बनाने की जिम्मेदारी भी इन महिलाओं की होती है। इतना ही नहीं अपने परिवार से अलग होने पर ये महिलाएं काफी रोती चीखती है लेकिन इनकी कोई नहीं सुनता है। गांव-परिवार छोड़कर चुड़ैलों के गांव में रहने वाली ये महिलाएं अपनी पहचान खो चुकी होती हैं। इन्हें अब अपनी जिंदगी से कोई लगाव नहीं हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra