भारत अपना 69वां गणतंत्र द‍िवस मना रहा है। देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्‍योंक‍ि आजादी के बाद इसी द‍िन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संव‍िधान पूरी दु‍न‍िया में ब‍िल्‍कुल अलग माना जाता है। यह संव‍िधान दुन‍िया का सबसे बड़ा संव‍िधान है। ऐसे में आइए इस खास द‍िन पर जानें भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप...


संविधान की मूल प्रति किसने हाथ से लिखी थी?भारतीय संविधान की मूल प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी। संविधान की मूल प्रति कहां रखी है? भारतीय संविधान की हिंदी व अंग्रेजी की मूल प्रतियां भारतीय संसद की लाइब्रेरी में विशेष हीलियम भरे केस में रखी हुई हैं।  संविधान सभा का अध्यक्ष किसे चुना गया था? भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए संविधान सभा का निर्माण हुआ था। इसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चुने गए थे।संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी? संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 दिन सोमवार को हुई थी।  भारतीय संविधान की प्रस्तावना किस देश के संविधान से प्रेरित है?
भारतीय संविधान की प्रस्तावना अमरीकी संविधान से प्रेरित है। दोनों देशों के संविधान में प्रस्तावना वी द पीपुल से शुरू होती है। संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता व भ्रातृत्व के आदर्श कहां से लिए गए हैं?  भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता व भ्रातृत्व के आदर्श फ्रांसीसी क्रांति से लिए गए हैं।

Posted By: Shweta Mishra