दुनिया में तकनीकि अविष्‍कारों की बात हो और उसमें भारत का नाम न लिया जाए तो यह बेमानी होगी। जी हां भारत ने हजारों साल पूर्व ही तकनीकि क्षेत्र में बड़े-बड़े अविष्‍कार किए हैं। उसके किए अविष्‍कार सिर्फ भारत ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर भी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भारत ने वो कौन से अविष्‍कार किए हैं। ऐसे में आइए आज नेशनल टेक्‍नोलॉजी डे पर पढ़ें 10 बेजोड़ तकनीक जो भारत ने दुनिया को दी...

रॉकेट:
रॉकेट का आविष्कार नहीं होता तो मानव आज अंतरिक्ष में नहीं जा पाता और न ही घातक किस्म की मिसाइलें बना सकता था। इस तकनीकि का अविष्कार भी भारत में हुआ है। इसे टीपू सुल्तान ने अपने शासन में एक ऐसा प्रयोग किया। जो उन्हें इतिहास में मजबूत स्थान देता है। टीपू ने सन् 1792 में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान ने अंग्रेज सेना के विरुद्ध लोहे के बने रॉकेटों का प्रयोग किया था जिसके चलते अंग्रेज सेना में घबराहट फैल गई थी।

कार्बन पिगमेंट:
कार्बन पिगमेंट यानी कि रंग जिसे स्याही के रूप में भी पहचाना जाता है। आज स्याही का इस्तेमाल सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हैं। इसका अविष्कार भारत ने ही किया था। ईसा से करीब 4 सौ पहले भारतीयों ने इसको खोज लिया था। यह हड्डियों, तार, पिच जैसे कई दूसरों पदार्थों को जलाने से बनती है। प्राचीन काल में दक्षिण भारत में स्याही और नुकीले पेन से लिखा जाता था। 

 
माइक्रोवेव कम्युनिकेशन:
माइक्रोवेव कम्युनिकेशन यानी कि माइक्रोवेव संचार का तकनीकि अविष्कार भी भारत में हुआ था। जगदीश चंद्र बोस ने माइक्रोवेव ट्रांसमिशन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1895 में कोलकाता में किया था। वह पहले वैज्ञानिक थे जिसने रेडियो तरंगे डिटेक्ट करने के लिए सेमीकंडक्टर जंक्शन का इस्तेमाल क्या था और इस पद्धति में कई माइक्रोवेव कंपोनेंट्स की खोज की थी। इसके दो साल बाद मार्कोनी ने लंदन में इस खोज का प्रदर्शन किया था।

बटन:
बटन का इस्तेमाल भी लगभग पूरी दुनिया में हो रहा है। इसका पहला सबूत मोहनजोदड़ो की खुदाई के समय मिला था। खुदाई में बटन पाए गए थे सिन्धु नदी के पास आज से 2500 से 3000 साल पहले यह यह सभ्यता अपने अस्तित्व में थी। कई प्रमाण मिल चुके हैं कि शंख से बना सजावटी बटन-सिंधु घाटी सभ्यता में 2000 ईसा पूर्व के द्वारा सजावटी प्रयोजनों के लिए उपयोग किए जाते थे।


कटारैक्ट सर्जरी:
कटारैक्ट सर्जरी यानी कि भारतीय मोतियाबिन्द का ऑपरेशन में भी भारत के तकनीकि अविषकारों में एक है। भारतीय चिकित्साशास्त्र के रचयिता सुश्रुत ने ईसा से 6 सौ साल पहले मोतियाबिन्द की शल्यचिकित्सा को अंजाम दिया था। जिस औजार से इसका ऑपरेशन किया था उसे जबामुखी कहते थे। बाद में इस कला का विस्तार चीन तक हुआ। दस्तावेजों के मुताबिक ग्रीस के चिकित्सक इस विधि को सीखने के लिए भारत तक आए थे।
 

चरखा:
चरखा जिसे अंग्रेजी में स्िपनिंग व्हील के नाम से भी पुकारते हैं। इसका भी अविष्कार भारत में हुआ था। आज से करीब 5000 साल पहले महाभारत और रामायण में भी पहियों का वर्णन मिलता है। उस दौर में रथों के जो पहिए होते थे वह भी बिल्कल चरखे यानी कि चक्र की तरह गोल-गोल होत थे। इन्हीं रथों पर बड़े-बड़े युद्ध भी लड़े गए।

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra