बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन को शायद ही आप न जानते हों। नूतन बॉलीवुड सितारों के उन बच्‍चों में से हैं जिन्‍हें यहां पर अपनी पहचान बनाने के लिए खास मेहनत करनी पड़ी। 1952 मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नूतन ने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी। हाल ही में अभिनेत्री नूतन की डेथ एनिवर्सरी मनाई गई और इस दिन पर इन्‍हें विशेष रूप से याद किया गया। ऐसे में आइए जानें अभिनेत्री नूतन के बारे में 10 बातें जो कम ही लोग जानते हैं...


5 अवॉर्ड मिले: नूतन के नाम पर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। इन्होंने एक दो नहीं बल्कि पूरे 5 अवॉर्ड इन्हें मिले थे। हालांकि ऐसा रिकॉर्ड काजोल के नाम भी है। शोभना समर्थ की बेटी: 04 जून 1936 को मुंबई में जन्मी नूतन समर्थ मशहूर अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी थीं। नूतन को अभिनय विरासत में मिला था। हालांकि मां जानी मानी अभिनेत्री थीं फिर भी इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। कई फिल्मों में काम: इन्होंने फिल्म 'हमारी बेटी' में शानदार अभिनय किया था। इस का निर्देशन इनकी मां ने ही किया था। इसके अलावा 'हमलोग', 'शीशम', 'नगीना' और 'शवाब' जैसी कई फिल्मों में इन्होंने काम किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री:


हालांकि कई फिल्मों के बाद भी इनकी कोई खास पहचान नहीं बन पाई थी, लेकिन 1955 में प्रदर्शित फिल्म 'सीमा' इनके लिए लकी साबित हुई। इस फिल्म में इन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। गीत और गजल भी:

नूतन ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। नूतन सिर्फ अभिनय ही नहीं गीत और गजल भी लिखती थीं। इन्होंने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी रचाई थी। इनका बेटा मोहनीश बहल भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा है। पहचानते हैं आप इन दस मशहूर खलनायकों के बच्चों कोदुनिया को अलविदा: जबरदस्त अभिनय के बल पर नूतन ने फिल्मी दुनिया में करीब चार दशक तक राज किया था। हालांकि बाद में यह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हुई। इन्होंने 21 फरवरी 1991 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।'Jolly LLB 2' के 10 डायलॉग जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra