Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Rumoured Girlfriend: आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गाने 'सुबह होने न दे' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Aryan Khan Rumoured Girlfriend Larissa Bonesi: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण कुछ और नहीं बल्कि खुद उनकी लव लाइफ है। खबर है कि आर्यन खान एक्ट्रेस, डांसर और ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा बोन्सी को सिक्रेटली डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही इस बात पर कोई पुष्टि हुई है।

कौन है लैरिसा बोन्सी?
इस खबर के बाद से ही शाहरुख खान के फैंस और आर्यन खान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि जिसका नाम आर्यन खान के साथ जुड़ रहा है आखिर वो है कौन? तो बता दें कि, लैरिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल, डांसर और एक्टर भी हैं। लैरिसा ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के हिट गाने 'सुबह होने न दे' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ, सूरज पंचोली के साथ कई म्यूजिक एल्बम भी नजर आई हैं। लैरिसा बोन्सी ने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

View this post on Instagram A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

कैसे उड़ी डेटिंग की अफवाह?
रिसेंटली आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी को एक इवेंट में साथ देखा गया था। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहों ने रफ्तार पकड़ ली। इसके अलावा आर्यन खान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लैरिसा और उनकी पूरी फैमिली को को फॉलो करते हैं। वहीं लैरिसा भी आर्यन खान और उनकी पूरी फैमिली को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से फॉलो करती हैं।

Posted By: Anjali Yadav