पूर्व भारतीय कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी धुर्वा में एक फाइव स्‍टार होटल खोलने जा रहे हैं। ऐसे में हम आप को आज उन स्‍टार्स से मिलवाने जा रहे हैं जो क्रिकेट के साथ साइड बिजनेस में भी इंट्रेस्‍ट लेते हैं। धोनी ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी नहीं है।

1- महेंद्र सिंह धोनी
हॉकी क्लब रांची रेज के सह मालिक है। यह हॉकी इंडिया लीग की फ्रेंचाइजी टीम है। कुछ सालों पहले स्पोटर्स फिट प्राइवेट लि. नाम की कंपनी भी लॉन्च की थी। धोनी की कंपनी रीति ट्रैवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने जा रही है। इस होटल की लागत करीब 300 करोड़ रूपए बताई जा रही है।

3- रॉबिन उथप्पा
बैंगलुरु में फूडवेंचर आईटिफिन। 2013 में किया था लॉन्च। टिफ़िन की कीमत 2000 रु. प्रति माह है।

5- सचिन तेंदुलकर
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खाना बनाने का बेहद शौक है। ऐसे में खाने के बेहद शौकीन सचिन मैदान के बाहर रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे हैं। मुंबई में इनके दो रेस्टोरेंट तेंदुलकर्स और सचिन हैं।

7- जहीर खान
इंडियन क्रिकेटर जहीर खान ने भी साल 2005 में एक डाइन फाइन नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। पुणे में खुला जहीर का रेस्टोरेंट यहां के बडे लॉन्ज में भी गिना जाता है। यहां सेलेब्स का आना जाना रहता है।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra