नए साल की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर व्‍यक्‍ित अपने लिए एक लक्ष्‍य निर्धारित करता है। कि इस साल वह क्‍या-क्‍या काम करेगा। अगर आपने भी ऐसा ही कुछ नया करने की ठानी है तो उसमें सफल होंगे कि नहीं यह आप बेजन दारूवाला द्वारा बताए गए भविष्‍यफल पढ़कर जान सकते हैं। यहां आपको हर राशि के हिसाब से उनके 12 महीनों के भविष्‍य बताए गए हैं। तो आपका इनमें से कौन है पढ़ें पूरी स्‍टोरी....



वृष
साल 2017 में महत्वपूर्ण लक्षण जैसे कर्ज, आभार, बाध्यता, नए व कठिन प्रयास, सामुदायिक सेवा, स्वास्थ व सफाई से जुड़े सभी मामले, कर्मचारी, सहकर्मी, अधीनस्त, पालतू जानवर, सैतेली मां और मामा-मामियां आदि से संबंधित लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बुध न केवल यात्रा और संचार का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि सृजनात्मकता, बच्चों, शौक, मनोरंजन और सट्टेबाजी का भी आपके लिए प्रतिनिधित्व करता है। आपके लिए मंगल का अर्थ यात्रा, गुप्त संबंध, रोमांस, विवाह संबंध और समझौते हो सकते हैं। इस साल अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अनियंत्रित भावनाएं आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। व्यवसाय में हैं, तो इस साल आपके लिए बहुत कुछ है। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

कर्क
बहुत विशेष तौर पर आपके लिए शुक्र, पाश्चात्य ज्योतिष द्वारा केवल प्रत्येक चीज जो घर, मकान, दोस्तों और इच्छापूर्ति के लिए हो, का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र आपके लिए 1 और 25 अगस्त, 14 अक्टूबर और 6 नवंबर, 5 और 31 जुलाई के मध्य एक टॉनिक के रूप में काम करता है। इसका सबसे अच्छा उपयोग करें। आपके लिए बहुत विशेष तौर पर, बुध विदेशी मामले और निर्जन स्थानों का भ्रमण, साथ ही अस्पतालों और सामाजिक कल्याण केंद्रों का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध आपको आगे बढऩे और सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने में 21 जून से 25 जुलाई, 30 सितंबर से 16 अक्तूबर, 26 फरवरी से 13 मार्च के मध्य सहायता करेगा। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तौर पर आगे बढऩे को तैयार रहें। यह साल आपके लिए बहुत कुछ नया लाने वाला है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बेहतर समय। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

कन्या
बुध आपका मुख्य ग्रह है। बुध आपके अपने नक्षत्र में जुलाई से 1 सितंबर तक रहेगा। पुन: 9 से 29 सितंबर तक रहेगा। यह आपको नए प्रोजेक्ट आरंभ करने या पुराने का विस्तार करने में सहायता करेगा। आप न केवल युवा दिखेंगे, बल्कि बहुत आकर्षक और सुखदायी भी रहेंगे। 7 जून से 5 जुलाई तक आपके कार्य की प्रशंसा होगी और आपकी प्रतिष्ठा ऊंची होगी। 20 सितंबर से 16 अक्टूबर का समय धन, भोजन एवं परिवार का है, प्रेम, रोमांस, वित्त और परिवार के लिए आप का समय 11 जनवरी से 25 फरवरी तक है। मंगल, साहस का गृह और स्पोट्र्स का ग्रह आपको यात्रा, संचार, संपर्कों और यहां तक कि आध्यात्मिक चेतना तक विशेष रूप से 3 सितंबर से 22 अक्टूबर तक सहायता करेगा। आपके सपने सच होंगे। आपमें मेहनत करने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी यात्रा के योग बनेंगे। यह साल आपके लिए पिछले साल की तुलना में ज्यादा फलदायक होगा। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

वृश्चिक
आपके धन और पारिवारिक ढांचे में शनि का यह अंतिम वर्ष है, परंतु वृहस्पति समृद्धि का ग्रह, शनि के साथ अच्छे संबंध में है। अत: पिछले दो वर्षों की तुलना में, इस वर्ष धन स्वतंत्र रूप से बहेगा और परिवार खुशी से विकसित होगा। दूसरे शब्दों में कम तनाव और जीवन में अधिक सुख होगा। 2018 अब आपके लिए बहुत दूर दिखेगा। लेकिन 2018 में वृहस्पति पाश्चात्य ज्योतिष के अनुसार आपकी सूर्य राशि में होगा। यह न केवल एक अच्छा वर्ष होगा, बल्कि यह एक महान वर्ष होगा। मंगल आपका मुख्य ग्रह है। मंगल आपकी राशि में 9 दिसंबर 2017 से 26 जनवरी 2018 तक होगा। इसलिए आप उन सबमें उदीप्त और सक्रिय होंगे जो आप सोचते हैं और करते हैं। 20 जुलाई से 4 सितंबर तक आप अंधाधुंध या पूरी गति पर काम कर रहे होंगे। 28 जनवरी से 9 मार्च तक की अवधि कार्य और सेवा के लिए अच्छी है, प्रोन्नति के लिए शुभ समय है। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

मकर
आप महत्वपूर्ण लोगों और व्यापार के बड़े लोगों के सीधे संपर्क में होंगे। आपको ईनाम मिलेंगे। आप बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं। विगत 2 वर्षों में शनि आपके साथ चालें खेलता रहा है, जिसके कारण खराब स्वास्थ, भाव परिवर्तन, व्यय और दबाव रहा है। इस वर्ष शनि आपको कम परेशान करेगा, क्योंकि शनि, वृहस्पति के साथ अच्छे योग में रहेगा। आप कठोर और प्रायोगिक हैं। शुक्र, धन और मिठास का ग्रह आपको रोमांस और अर्थ में सहायता करेगा। आपके लिए बुध सेवा, नौकरी, धर्म, शिक्षा और माता-पिता को नियंत्रित करेगा। बुध 1 जनवरी से 6 फरवरी तक आपकी सहायता करेगा। आप समझदारी पूर्वक अपने कार्यों को करेंगे। बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल करनी होगी। आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपना आपा नहीं खोते हैं। आपकी यही खासियत आपको बाकी लोगों से अलग करती है और आपको लाइफ में सक्सेसफुल बनाती है। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

मीन
इस वर्ष शनि आपकी राशि में 20 दिसंबर 2017 तक रहेगा। शनि आपको अपनी योजनओं को बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित करने और पूरा करने में सहायता करेगा। साधारण शब्दों में कहें तो शनि आपको क्रियाशील बनाएगा। यह वर्ष आपके लिए सुअवसर लेकर आएगा। इसमें परिवर्तन, प्रोन्नति और भत्ता मिलेगा। परंतु शनि का नीचे की ओर थोड़ा सा फिसलन भी है। आप लालची और सत्ता लोभी हो सकते हैं। आपको हार या पतन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप खुद को गलत कामों से जितना हो सके, दूर रखें। आपको अच्छा स्वास्थ्य, नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। आपको शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। धन और कानूनी मामले में फंसे रहेंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आप दूसरों के ही धन का उपयोग करेंगे। बीमा, खरीदना, बेचना आदि से जुड़े मामलों से निपटने में आप सफल होंगे। आप लोगों से झूठा दिखावा भी करेंगे। विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्िलक करें।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari