क्रिकेट को जेंटलमैन्‍स का गेम कहा जाता है। बावजूद इसके क्रिकेटर्स कब सुर्खियों में आ जाएं और कब विवादों में घिर जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके एक नहीं कई उदारहण हैं। जब मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ये क्रिकेटर्स विवादों में घिर रहें। जिसकी वजह से कई बार उन्‍हें फैंस के गुस्‍से का भी सामना करना पड़ा। अगर आपको यकीन नहीं होता है तो पढ़ें यह पूरी खबर...


विराट कोहली: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली काफी गुस्सैल स्वभाव के हैं। जनवरी 2012 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने दर्शकों को अपनी बीच की उंगली दिखा दी थी। अप्रैल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली गौतम गंभीर से झगड़े थे । इसके बाद वह दिसंबर 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ड्रेसिंग रूम में शिखर धवन से भिड़ गए थे। फरवरी 2015 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली प्रैक्टिस एक पत्रकार पर भड़के थे। जिससे इन सब मौकों पर कोहली विवादों में घिर चुके हैं। एस. श्रीसंत:


एस. श्रीसंत भी अक्सर कंट्रोवर्सीज का शिकार होते रहते हैं। 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर श्रीसंत खूब रोए थे। हालांकि कई वर्षों बाद श्रीसंत ने बोला था कि यह प्री प्लान था। इसके अलावा वह स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी फंस चुके हैं।

शेन वार्न:

क्रिकेट जगत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर शेन वार्न भी साल 2003 में कंट्रोवर्सीज का शिकार हो चुके हैं।  दक्षिण अफ्रीका में 2003 आईसीसी विश्व कप की पूर्व संध्या पर पर उनकी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट आई थी। जिसमें उनमें एक प्रतिबंधित ड्रग का रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें खेलने से रोक दिया गया और उन्हें घर भेज दिया था। इसके अलावा भी वह सोशल मीडिया में कंट्रोवर्सीज का शिकार रहते हैं। रिकी पोंटिंग:ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर रिकी पोंटिंग भी कंट्रोवर्सीज में रहने वाले क्रिकेटर हैं। साल 1998 में भारत दौरे पर आए रिकी कोलकाता में दूसरे टेस्ट के दौरान यहां के एक नाइट क्लब गए थे। इस दौरान वह नशे में थे। ऐसे में उनपर कुछ महिलाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें क्लब से बाहर निकाल दिया गया था। इस दौरान उनके इस कृत्य की बड़ी आलोचना हुई थी। इसके अलावा भी उन पर लड़ाई-झगड़े के कई आरोप लग चुके हैं। वसीम अकरम:
पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 1998 साउथ अफ्रीका दौरे पर वसीम और सकलेन पर स्ट्रीप क्लब में झगड़े का आरोप लगा था। हालांकि पहले तो पाकिस्तान का कहना था कि उनके खिलाड़ियों के साथ लूटपाट की कोशिश की गई। मामला सुर्खियों में आने के बाद यह भी खबर उड़ी की ये दोनों स्ट्रीप क्लब में वहां के स्थानीय नागरिकों से भिड़ गए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra