छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) इंटर कॉलेज एथलेटिक्स का उद्घाटन गुरुवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के फुटबाल मैदान में हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ। एसएन सिंह, विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ। एमएन सिंह, एलबीएसएम कॉलेज के डॉ। दीपांजय श्रीवास्तव ने किया। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में टाटा कॉलेज चाईबासा की पुनामी तथा पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में काशी साहू कॉलेज सरायकेला के बसंत राजलू नायडु को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 5000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में एलबीएसएम कॉलेज की हीरा मुर्मू व चाईना गोप को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

ये रहे विनर्स

डिस्कस थ्रो : महिला : घाटशिला कॉलेज की विद्या हांसदा, वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर की अनिता केराई, टाटा कॉलेज चाईबासा की रंजीता महतो, 100 मीटर दौड़ : टाटा कॉलेज चाईबासा की पुनामी बाग, टाटा कॉलेज चाईबासा की संगीता पाट पिंगुआ, घाटशिला कॉलेज की मालती टुडू, लांग जंप : टाटा कॉलेज चाईबासा की संगीता पाट पिंगुआ, टाटा कॉलेज चाईबासा की पुनामी बाग, पीजी विभाग चाईबासा की अनिता हेस्सा, 400 मीटर दौड़ पीजी विभाग कोल्हान की संध्या सिंकू, घाटशिला कॉलेज की मालती टुडू, महिला कॉलेज की कविता मार्डी, जेवलिन थ्रो : महिला कॉलेज चाईबासा की सुष्मिता पिंगुआ, मालती कार्डी, घाटशिला कॉलेज की लक्ष्मी गोडसा, 5000 मीटर दौड़ : एलबीएसएम कॉलेज की हीरा मुर्मू, चाईना गोप,चाईबासा महिला कॉलेज की जयंती नायक, 1500 मीटर दौड़ : एलबीएसएम कॉलेज की हीरा मुर्मू, चाईना गोप, टाटा कॉलेज की रश्मि कुल्डी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

पुरुष : 5000 मीटर दौड़ : घाटशिला कॉलेज के मंगल टुडू, टाटा कॉलेज चाईबासा के साहेल पूर्ति, बलराज जोंको, लांग जंप : एलबीएसएम कॉलेज के सुरज हांसदा, जगदीश सरदार, घाटशिला कॉलेज के प्रसाद मार्डी, डिस्कस थ्रो : टाटा कॉलेज चाईबासा के सोराई हांडा, पुनीत सामड, घाटशिला कॉलेज के प्रसाद मार्डी, 1500 मीटर : जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के बंदाई केराई, टाटा कॉलेज चाईबासा के बीरसिंह बिरुली, घाटशिला कॉलेज के मगंल टुडू, 400 मीटर दौड़ : काशी साहू कॉलेज के रोशन यादव, घाटशिला कॉलेज के सुनील हांसदा, एलबीएसएम कॉलेज के चंद्रमोहन सिंह, 100 मीटर दौड़ : काशी साहू कॉलेज के बसंत राजलू नायडु, एलबीएसएम कॉलेज के जगदीश सरदार, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के संजीव कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Posted By: Inextlive