ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न्: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को केयू के सीसीडीसी डा। काशीनाथ प्रधान ने किया। इस मौके पर डा। प्रधान ने कहा कि खिलाडि़यों को सभी प्रकार के खेलों मे भाग लेना चाहिए। जिस प्रकार तीरंदाजी में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने 165 टीमों को हरा कर विजय प्राप्त किया, इसी प्रकार खो-खो खेल में भी आप सब विजयी हो। किताबी ज्ञान के साथ खेल भी जीवन में बहुत जरुरी है। खेल विद्या के अंतर्गत है। स्वास्थ्य शरीर के लिए पढ़ाई के साथ हमें खेल को अपना होगा। कोल्हान विश्वविद्यालय महिला कॉलेज में खेल के लिए हर मदद को तैयार है।

पढ़ाई के साथ खेल जरूरी

प्रिंसिपल डॉ आशा मिश्रा ने कहा कि हम लोग खेल में बहुत कम रुचि लेते हैं। पढ़ाई के साथ खेल बहुत जरूरी है। शारीरिक विकास में खेल अहम स्थान रखता है। पहले खेल को सभी नहीं माना जाता था लेकिन वर्तमान समय में खेल एक पैशन बन गया है, जिसमें बहुतच्अच्छा कैरियर आगे इंतजार करता है। सरकारी हो गया प्राईवेट सभी कंपनी खेल कोटे से आने वाले खिलाड़ी को प्राथमिकता के साथ लेती है। खेल प्रभारी डा। निवारण महथा ने कहा कि हर खेल वैज्ञानिक तरीके से जुड़ा होता है और खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ होता है। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत किये। खो-खो प्रतियोगिता में महिला कॉलेज, टाटा कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। जिमसें महिला कॉलेज की टीम को पहले दिन 24 अंक प्राप्त हुए।

Posted By: Inextlive