श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। टीवी जगत के सितारे भी इस त्यौहार को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। आइए जानते हैं आपके चहेते टीवी स्टार्स किस तरह से मनाते हैं जन्माष्टमी और क्या करते हैं खास।

मुंबई (मिडडे)। मुंबई में जन्माष्टमी का त्यौहार काफी खास होता है। यहां 'दही हांडी' का कार्यक्रम गली-गली में होता है। जिसमें मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता है। दही हांडी की रस्म महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव का हिस्सा है, जहाँ हांडी फोड़ने वाले को गोविंदा कहा जाता है। कई जगह तो सेलेब्रिटी भी इसमें हिस्सा लेते हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच, इस वर्ष जन्माष्टमी त्योहार शांति से मनाया जाएगा, ताकि सामाजिक भीड़ से बचा जा सके। आपकी और हमारी तरह, सेलिब्रिटीज भी भगवान कृष्ण के घर में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और घर पर अपने परिवार के साथ त्यौहार को बहुत धूम-धाम से मनाते हैं।

कामना पाठक
चर्चित टीवी शो 'हप्पू की उल्टन पलटन' में मिसेज राजेश का किरदार निभा रही एक्ट्रेस कामना पाठक कहती हैं, 'एक व्यक्तिगत विश्वास उन्हें उस तरह का व्यक्ति बनाता है जो वे बन जाते हैं। हमारे रोजमर्रा के जीवन में सकारात्मक विचारों को रखकर, आशावादी बने रहने में सहायक होती हैं। भगवान कृष्ण की शिक्षाएं अपने समय से आगे थीं और आज भी प्रासंगिकता रखती हैं। उनके पास मन और दिल का सही संतुलन था। मुझे आज भी जन्माष्टमी पर मां के हाथ की बनी खीर याद आती है जो काफी स्वादिष्ट थी। मैं सभी को जन्माष्टमी की बधाई देती हूं।'

ग्रेसी सिंह
सीरियल 'संतोषी मां' में संतोषी देवी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह कहती हैं, 'हम घर पर एक साधारण पूजा कर रहे होंगे, ऐसा कुछ भी भव्य नहीं होगा। मैं भगवान कृष्ण के सभी भक्तों को एक खुशहाल जन्माष्टमी की शुभकामना देती हूं। यह मस्ती और उल्लास का त्यौहार है। जो हमें यह भी सिखाता है कि हमें हमेशा गलत के खिलाफ लड़ना चाहिए। मैं सर्वशक्तिमान के सभी आशीर्वादों को आपके जीवन में खुशी, समृद्धि और खुशी लाने की कामना करती हूं।"

योगेश त्रिपाठी
हप्पू की उल्ट पलटन में दरोगा हप्पू सिंह बने एक्टर योगेश त्रिपाठी ने साझा किया, "हर साल जन्माष्टमी के दौरान हम भगवान कृष्ण के लिए एक छोटा पालना तैयार करते हैं और उसे फूलों और गहनों से सजाते हैं। माखन मिश्री, खीर, मीठी मठरी और गुझिया जैसे मीठे व्यंजनों को बनाया जाता है। प्रसाद के रूप में नन्हे कान्हा को प्रसाद के रूप में अर्पित करने के बाद परिवार के सभी सदस्य इन व्यंजनों का स्वाद लेते हैं।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari