CHAIBASA: महिला कॉलेज चाईबासा में दो दिवसीय कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) इंटर कॉलेज महिला फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की वीसी डॉ। प्रो। शुक्ला मोहांती ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना परिचय लहराना है। छात्राओं को प्रत्येक खेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में निश्चित रूप से स्थायी रूप से खेल प्रशिक्षका की व्यवस्था करने की बात कही। खेल पदाधिकारी डॉ। एमएन सिंह ने छात्राओं को अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। कुलपति, खेल पदाधिकारी व महिला कॉलेज खेल पदाधिकारी डॉ। निवारण माहथा ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया।

आठ टीमें ले रहीं हिस्सा

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, पीजी डिपार्टमेंट केयू, जीएससीडब्ल्यू जमशेदपुर, जीसी जैन कॉलेज चाईबासा, घाटशिला कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर व महिला कॉलेज चाईबासा की टीम शामिल हैं। उद्घाटन मैच जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर व जीसी जैन कॉलेज चाईबासा के बीच हुआ। इसमें जेएलएन कॉलेज की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच टाटा कॉलेज चाईबासा व जीएससीडब्ल्यू जमशेदपुर के बीच खेला गया। इसमें जीएससीडब्ल्यू जमशेदपुर की टीम 3-1 से विजयी रही। तीसरा मैच पीजी डिपार्टमेंट केयु चाईबासा तथा घाटशिला कॉलेज घाटशिला के बीच हुआ। इसमें घाटशिला कॉलेज घाटशिला की टीम 1-0 से विजयी रही। इस मौके पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ। अशा मिश्रा, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के प्राचार्य डॉ। अरुण कुमार, प्रो। एके त्रिपाठी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रतिभागी उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive