-आयुर्वेद और यूनानी के जरिए कर रहे हैं गंभीर चर्मरोग का इलाज

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: कुंभ मेला के सेक्टर-16 के जनकल्याण सेवा आश्रम ्रसमिति सोमेश्वरधाम में चर्मरोग सोरायसिस के मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है.त्वचा के कैंसर कहे जाने वाले इस रोग की दवा आश्रम में उपलब्ध है। बुधवार को आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि सोरायसिस मुक्त भारत अभियान हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि दवा से इस बीमारी का पूरी तरह इलाज संभव है। कई मरीजों को दवाओं के जरिए ठीक किया गया है।

क्यों होता है गंभीर रोग

महामंडलेश्वर महेशानंद गिरीजी महाराज ने बताया कि सोरायसिस होने के तीन कारण हैं। पहला कि समय ये भोजन नहीं करना.इससे शरीर कुपोषण का शिकार होता है और अधिक मात्रा में निकलने वाला पित्त इस रोग को जन्म देता है। दूसरा कारण गर्भाशय महिलाओं द्वारा शुरुआत में अधिक पित्त बनने पर उचित इलाज नहीं कराना है। ऐसे में होने वाले बच्चे में सोरायसिस के लक्षण दिखने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उल्टी होने पर उन्हे खटाई आदि खिलाकर अधिक बीमार बना दिया जाता है। तीसरा कारण केमिकल युक्त खाद्य पदार्थ है। इससे शरीर व्याधियों का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी में सोरायसिस का पूर्ण इलाज नहीं है। हमारी ओर से आयुर्वेद और यूनानी पद्धति को मिलाकर दवा तैयार की जाती है.कुंभ में नि:शुल्क वितरण दवा का किया जा रहा है। इस अभियान को भगवत रूप में चलाया जा रहा है।

Posted By: Inextlive