कराटे स्‍टंट से घायल हुई इस महिला के सिर में जबरदस्‍त दर्द हुआ होगा इस एक्‍शन सीन के बाद। नीचे दिए वीडियो को देख आप भी इनके दर्द का अंदाजा आसानी से लगा लेंगे। इस वीडियो क्‍लिप को लाइव लीक से अपलोड किया गया है।

ऐसा है वीडियो
इस वीडियो में तुर्की की एक घटना को दिखाया गया है। यहां एक आदमी को दिखाया गया है, जिसे मार्शल आर्ट टीचर बताया गया है। प्रैक्टिस के दौरान इन्हें एक महिला के सिर पर सेब रखकर उसे जोरदार लात मारकर नीचे गिराना था, लेकिन इस स्टंट में वह इतने गजब तरीके से असफल हुए, जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था।

महिला को था पूरा विश्वास
महिला पूरे विश्वास के साथ अपने सिर पर सेब रखकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ी। हां, हालांकि वो थोड़ी सी नर्वस जरूर थीं, लेकिन उनके मन में विश्वास था कि मार्शल आर्ट टीचर सबकुछ सही करेंगे, लेकिन हुआ कुछ उलटा ही। कैमरे को फेस करते हुए वह महिला स्टंट के लिए आगे बढ़ती है।



Courtesy by Mail Online

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma