आज 1 मई को आज दुनिया भर में इंटरनेशनल लेबर डे मनाया जा रहा है। आइए जानें इस खास दिन पर देखें दुनिया के अलग-अलग देशों की कुछ खास तस्वीरें...


कानपुर। 1 मई को इंटरनेशनल लेबर डे मनाया जा रहा है। यह दिन दुनिया के मजदूर वर्ग के लोगों को समर्पित है। कंबोडिया में आज स्पेशल डे पर लाेग सड़कों पर गुब्बारे लेकर निकले हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान में भी इस दिन की पूर्व संध्या पर मेहनत की खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की गई हैं। कंबोडिया की राजधानी में वर्कर्स कुछ इस तरह गुब्बारे आदि लेकर निकले। लेबर डे पर वर्कस ने पैदल मार्च निकाला। इस दाैरान वे बैनर पोस्टर आदि लिए थे।वहीं यह तस्वीर लेबर डे की पूर्व संध्या पर भारत के अमृतसर में ली गई है। यहां मजदूर कुछ इस तहर से पीठ पर अनाज के बोरी लादे हुए हैं।


यह तस्वीर अहमदाबाद की है। न धूप की फिकर न ऊंचाई से गिरने का डर। कुछ इस तरह निर्माण कार्य करते दिखे मजदूर। बोझ कितना भी हो ये कंधे उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। प्रयागराज में मजदूर की यह तस्वीर कुछ ऐसा ही बयां कर रही है।

मजदूरों की यह तस्वीर पाकिस्तान की आयरन फैक्टी की है। यह तस्वीर इंटरनेशनल लेबर डे की पूर्व की संध्या पर ली गई है। लोहे सा धधकता है मजदूर का जोश। यह तस्वीर भी कराची की एक आरयन फैक्टी है। जहां ये मजदूर अपने काम में बेपरवाह लगा है। Labour Day 2019 : 1 मई का 8 से है गहरा रिश्तापाकिस्तान के एक चावल मार्केट में एक साथ कई बाेरियों को लेकर जाता ये मजदूर

Posted By: Shweta Mishra