VARANASI : कहते हैं राजनीति हर किसी के बस की बात नहीं। स्पेशली राजनीति में लेडीज की भूमिका का अक्सर नजरअंदाज किया जाता है मगर इस बार का लोकसभा चुनाव इस मामले में खास है। ज्यादातर पार्टियों ने मोर्चे पर महिलाओं को लगा रखा है। चाहे वोटर्स को कनवींस करने की बात हो या फिर किसी इलेक्शन से जुड़े प्रोग्राम में बढ़चढ़ का पार्टिसिपेशन का मैटर हो। हर कहीं मोर्चे पर महिलाएं डटी हुई हैं। चलिये आप भी देखिये किस पार्टी में कितनी महिलाएं हैं मोर्चे पर

चुनावी मोर्चे पर महिलाएं

भले ही चुनाव लड़ने में बनारस की आधी आबादी यानि महिलाएं बहुत आगे नहीं मगर लोकसभा चुनाव में इस आधी आबादी का फुल कान्ट्रीब्यूशन सामने आ रहा है। लगभग हर पार्टी की ओर से महिलाएं चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ का हिस्सा ले रही हैं। आप भी देखिये किस पार्टी में क्या है आधी आबादी का रोल

विधायक से लेकर सभासद तक प्रचार में

- बीजेपी की महिला मोर्चा और महिला मेम्बर्स भी जमकर कर रही हैं प्रचार

- महिला वोटर्स के हाथ में मेंहदी से बना रही कमल का फूल

VARANASI : माता जी आप कैसी हैं? हमारी पार्टी के कैंडीडेट को वोट दीजिएगा। बहन जी महंगाई से आपको सिर्फ भाजपा ही निजात दिला सकती है। चुनाव को घरों के ड्राइंग रूम से किचेन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की महिला सदस्यों को देख रखा है। वह अपने काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं। प्रचार के इस दौर में अब कैंट की विधायक डॉ। ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित कई पूर्व और वर्तमान महिला पार्षद भी उतर चुकी हैं। अलग-अलग टोलियों में महिला सदस्य सुबह से लेकर शाम तक पार्टी का माहौल बनाते घूम रही हैं। लोगों को पार्टी के नीतियों को बता रही हैं। बनारस से पार्टी के कैंडीडेट की जिताने की अपील कर रही हैं।

महिलाएं ही हैं टारगेट पर

बनारस की सीट बीजेपी के लिए अब नाक का सवाल है। पार्टी के पीएम कैंडीडेट नरेन्द्र मोदी जो यहां से लड़ रहे हैं। पार्टी उन्हें अधिक से अधिक वोट से जीत दिलाकर पूरे देश को एक मैसेज देना चाहती है। पार्टी की हर विंग इस सीट पर रिकार्ड वोट से जीत का टारगेट लेकर प्रचार में हैं। जबकि पार्टी की महिला मेम्बर्स और पदाधिकारियों को महिलाओं को बीजेपी के फेवर में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। खासकर गांवों में जहां पुरुष घरों में एक सीमा तक ही प्रवेश कर सकते हैं। वहां महिला मोर्चा की सदस्य आसानी से पहुंचकर अपनी बात कहतीं हैं।

निभा रहीं दोहरी जिम्मेदारी

महिला सदस्यों के लिए चुनाव प्रचार पुरुषों जितना आसान नहीं है। उन्हें अपने घर के साथ पार्टी की दोहरी जिम्मेदारी निभाना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनके चेहरे तनाव नजर नहीं आता है। वह सुबह जल्दी घर का काम निबटाकर अपनी टोलियों के साथ प्रचार पर निकल जाती हैं। महिलाओं की 25 टीमें बनायी गयी हैं। हर टीम में पंद्रह से 20 सदस्य है। इनमें 45-50 वर्ष की उम्रदराज महिलाएं हैं तो 18-20 वर्ष की यंग वालेंटियर्स भी हैं। हां, इन्होंने महिला वोटर्स को अट्रैक्ट करने के लिए उनके हाथ पर मेंहदी से कमल का फूल बनाने का नया तरीका भी निकाला है जो काफी पॉपुलर हो गया है।

इलेक्शन में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला सदस्य पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचा रही हैं। महिलाओं से घर के बाहर निकलकर वोट देने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्हें बता रही हैं कि सरकार चुनने में वह कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

-सरोज पाण्डे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

छोड़ के सारे काम बस अजय राय का नाम

-कांग्रेस की महिला विंग भी किला फतह करने में जुटी

- धूप और गर्मी की परवाह किये बगैर दे रही हैं दरवाजों पर दस्तक

VARANASI: आसमान से बरस रहे आग के बीच दोपहर में लोग अपने खिड़की दरवाजे बंदकर घर में दुबके हुए थे तो शास्त्री नगर में महिलाओं की एक टीम इसकी परवाह किए बगैर घर घर दस्तक दे रही थी। घरों का बेल बजा रही थीं और बाहर निकलने वाले लोगों सहित फेमिली मेंबर्स को अपने कैंडीडेट व पार्टी के बारे में समझा रही थीं। यह कोई और टीम नहीं बल्कि कांग्रेस की महिला विंग है जो इस समय सुबह से लेकर शाम तक कांग्रेस कैंडीडेट अजय राय के फेवर में माहौल बनाने में जुटी हुई है। डिस्ट्रिक्ट, सिटी व वार्ड की पदाधिकारियों की बनी टीम सिटी के विभिन्न मुहल्ले में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही है। इनके टारगेट घर की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला वोटर्स के साथ आम वोटर्स हैं। बहरहाल इनका पूरा जोर सिटी में ही है।

पदाधिकारी से मेंबर्स तक

कांग्रेस के महिला विंग की मेंबर्स को पांच-पांच के ग्रुप में डिस्ट्रिब्यूट किया गया है। इनमें एक-एक डिस्ट्रिक्ट, सिटी और वार्ड के पदाधिकारी को रखा गया है। बाकि एक्टिव व जनरल मेंबर्स हैं। जो सुबह ही तय किए गए मुहल्ले में निकल जा रही हैं। ये हर घर में पहुंच कर डोर नॉक कर रही हैं और पूरे फेमिली मेंबर्स को कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से समझा रही हैं। उनसे कैंडीडेट की खूबियों पर भी चर्चा कर रही हैं। यह सिलसिला दोपहर तक चल रहा है। धूप के तेवर ढीला पड़ते ही ये फिर से अपने मिशन पर निकल जा रही हैं।

प्रचार व मीटिंग साथ-साथ

पार्टी की महिला विंग केवल डोर टू डोर अपने कैंडीडेट का प्रचार ही नहीं कर रही है। बल्कि बचे हुए टाइम में आगे का प्लैन भी तैयार कर रही है। इसके लिए दिन में एक बार मीटिंग जरूर हो रही है। आवश्यकता पड़ने पर दिन में दो बार भी मीटिंग हो रही है। जिसमें प्रचार की रणनीति के अलावा किस तरह से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है इसका भी खाका खिंचा जा रहा है। बीच बीच में पार्टी के बड़े लीडर्स संग भी इनकी मीटिंग हो रही है। जिसमें इनको टास्क दिया जा रहा है। उधर गुरुवार को मीरा तिवारी, चंद्रकला पुष्कर, कमला पांडेय, पुष्पा सिंह, शिवानी राजपूत व आरशी खान के नेतृत्व में निकली टीम ने सिटी के विभिन्न एरिया में प्रचार प्रसार किया।

सड़क से घर तक संभाला मोर्चा

- सपा की महिला विंग जुटी अपने प्रत्याशी के प्रचार में, तेज धूप की परवाह किए बगैर कर रही हैं डोर टू डोर कैंपेनिंग

VARANASI: जब लड़ाई कांटे की हो तो समाजवादी पार्टी की महिलाएं भला कैसे पीछे रहे हैं। वो भी तब जब बनारस की कई महिलाओं को समाजवादी पार्टी की सरकार ने लाल बत्ती दे रखी हो। सपा की महिला विंग भी चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़ कर काम रही है। सपा कैंडीडेट कैलाश चौरसिया के प्रचार का जिम्मा ये महिलाएं बखूबी निभा रही हैं। घर-घर पहुंचकर दरवाजा नॉक कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते ने इन महिलाओं ने घर और पार्टी की जिम्मेदारी में बहुत अच्छा बैलेंस कर रखा है। सुबह होते ही पहले परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं और फिर जुट जा रही हैं पार्टी को मजबूत करने में।

नहीं देख रही हैं वक्त

प्रदेश की सत्ता पर काबिज सपा के लिए बनारस की संसदीय सीट इज्जत का सवाल बन चुकी है। यही वजह है कि सपा की ओर से दस मई को खुद सीएम अखिलेश रोड शो कर अपने कैंडिडेट कैलाश चौरसिया को मजबूती देने आ रहे हैं। इस दौरान रोड शो में भीड़ जुटाने और अपने कैंडीडेट को वोट देने की अपील करने के लिए जनसम्पर्क का काम सपा की महिला विंग जोर शोर से संभाले हुई है। पड़ोस के जिले आजमगढ़ में खुद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह मोदी को रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव, शीला चतुर्वेदी, सुमन यादव समेत सपा महिला विंग की मीनाक्षी व्यास के नेत्तृत्व में कई टीमें प्रचार प्रसार में लगी हैं।

बड़ी है दोनों जिम्मेदारी

सपा की महिला विंग को चुनाव प्रचार के पीछे लगाने का मकसद है घरों में बैठी महिला वोटर्स तक पैठ बनाना। सपा महानगर के प्रवक्ता संदीप मिश्र के मुताबिक सपा की ओर से वरुणा पार और शहर के लिए तीन महिला कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में हर उम्र की महिलाएं शामिल हैं। संदीप के मुताबिक महिला विंग डोर टू डोर कैंपेन तो कर ही रही है साथ ही साथ ऑफिस में प्लैनिंग का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

घर परिवार के साथ पार्टी के लिए वक्त देना, दोनों ही जिम्मेदारी बड़ी है। हालांकि अब वक्त कम है इसलिए पार्टी को ज्यादा वक्त देना पड़ रहा है। यही वजह है कि डेली जल्दी उठकर पहले घर का काम खत्म करती हूं फिर निकल जाती हूं अपनी पार्टी की ओर से किए गए जनहित कार्यो के बारे में पब्लिक को बताने के लिए। इसमें हमारे संगठन की महिला सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

- मीनाक्षी व्यास, सपा महिला विंग की नेतृत्वकर्ता

आप संग मिला रही कदम से कदम

-आम आदमी पार्टी के लिए सौ लेडीज वर्कर्स बाहर से आकर कर रहीं है कैम्पेनिंग

- लोकल सपोर्ट के बिना पुरुषों की टीम के साथ घर-घर पहुंच कर रही हैं प्रचार

VARANASI: अबकि बार के सियासी महासमर में तेजी से ऊभरी आम आदमी पार्टी की लेडीज विंग इस टाइम बनारस के तंग गलियों से लेकर ग्राउंड तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वोटर्स में जड़े जमा चुकी अन्य पॉलिटिकल पार्टीज के लेडीज विंग से आप की लेडी कैम्पेनर कहीं से कम नहीं है। भले ही इनमें करीब 100 बाहर से आई हैं मगर इन्होंने आप कैंडीडेट अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

पांच सौ हैं मैदान में

आप वालों का दावा है कि उनके पार्टी के लिए बनारस की लोकल महिलाएं जिनमें बड़ी संख्या कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स की है, तथा बाहर से आई 100 महिलाएं जो अपने नौकरी से छुट्टी लेकर आई हैं, प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बाहर से आई सौ लेडी वॉलेंटियर्स में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बंगलुरू से आई हुई लड़कियां भी हैं। पार्टी ने अपने वर्कर्स पर हमलों को देखते हुए महिला टीम को कहीं भी अकेले मूवमेंट से रोक रखा है। इसलिए अब महिलाएं पुरुषों की प्रचार टोली के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दे रही हैं।

मुस्लिम महिलाएं टारगेट में

आप की लेडिज विंग सबसे अधिक मुस्लिम टोली में कूंच कर रही हैं। उन्हें पता है कि मुस्लिम महिलाएं ज्यादा घर से बाहर नहीं निकलती हैं तो उन्हें घर में ही जाकर पार्टी की नीतियों को समझाया जा रहा है। इसके अलावा रोडवेज स्टैंड, टेंपल, रेलवे स्टेशन आदि प्लेसेस पर आप की लेडिज विंग काफी एक्टिव हैं। अब महिलाओं ने कॉलोनियों में भी दरवाजा खटखटाना शुरू कर कर दिया है।

हमारी कम्पैनिंग डेली हो रही है। हमारा फोकस मुस्लिम महिलाओं की ओर अधिक है। क्योंकि वह घर से बाहर नहीं निकलती है इसलिए उन्हें घर जाकर आप की नीतियों को बताया जा रहा है। इसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

-प्रेरणा प्रसाद, महिला टीम की हेड, आम आदमी पार्टी

बहन जी के लिए अब जुटी टीम

- बसपा की महिला कार्यकर्ताओं ने अब पकड़ी है वोटर्स के घर राह

- पार्टी सुप्रीमो के रोड शो के साथ प्रत्याशी के लिए कर रही मेहनत

VARANASI: बहुजन समाज पार्टी की महिला विंग अब तक चुनाव प्रचार में बहुत सक्रिय भूमिका में नहीं थी। लेकिन नौ मई को पार्टी की मुखिया मायावती के रोड शो से पहले माहौल बनाने के लिए अब महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने लगी हैं। इनका मकसद है प्रत्याशी विजय जायसवाल के फेवर में माहौल बनाने के साथ बहन जी के शासन की खूबियों से लोगों को अवगत कराना ताकि चुनाव में बसपा को अच्छी कामयाबी मिल सके।

रोड शो है बना चैलेंज

फिलहाल बसपा संगठन के सीनियर लीडर्स मानते हैं कि नौ मई को बहन जी का वाराणसी में प्रस्तावित रोड शो बड़ा चैलेंज है और इस रोड शो के जरिये हमें दिखाना है कि बसपा के फेवर में जो अंडर करेंट है वो मतदान के दिन साफ नजर आएगा। इसके लिए महिलाएं अब घर-घर जाकर खासतौर से उन घरेलू महिलाओं से सम्पर्क कर रही हैं जो राजनीतिक टॉपिक से दूर रहना पसंद करती हैं और परिवार के दबाव में ही वोट डालती हैं।

सुबह और शाम प्रचार में

पार्टी को अपनी महिला विंग पर काफी भरोसा इसलिए भी है क्योंकि बसपा संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत है और इसके वोटर्स को सिर्फ याद दिलाने भर की देर है। महिलाओं की आधा दर्जन टीम चिह्नित बस्ती और कॉलोनियों में सुबह और शाम प्रचार कर रही है क्योंकि इस वक्त मौसम की मार कम रहती है। हालांकि पिछले दो दिन से ये दिन का ज्यादा से ज्यादा वक्त देने की कोशिश कर रही हैं।

हमारा संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है और हमारे संगठन की महिलाओं ने जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। इसमें अब दिनों दिन तेजी लाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिला वोटर्स से सम्पर्क किया जा सके। इसका अच्छा रिजल्ट बहन जी के रोड शो में दिखेगा भी।

-अनिल निगम, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर, बसपा

Posted By: Inextlive