-पति चला गया था काम पर, पड़ोसियों से मिली सूचना

-परिवारवाले स्तब्ध, क्यों लगाई फांसी का जवाब नहीं

ALLAHABAD: पति के साथ गंगा स्नान कर लौटी महिला ने कीडगंज पुलिस स्टेशन एरिया के कृष्णा नगर में झोपडे़ में फांसी लगा ली। बच्चे ने मां को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा तो चाचा को खबर दी। पति भी स्पॉट पर पहुंचा और पुलिस को बुलाया। फांसी लगाने की वजह फैमिली के लोग बता नहीं सके।

पति चला गया था ठेला लेकर

फांसी रमेश केसरवानी की पत्‍‌नी संगीता देवी (35) ने लगाई। रमेश मूलरूप से करछना के भुन्दा का रहने वाला है और लंबे समय से कृष्णा नगर में रेल पटरियों के पास झोपड़ा बनाकर रहता है। फैमिली में तीन बेटे राहुल, सनी व जिनी हैं। पास ही रमेश का छोटा भाई दिनेश भी रहता है। दिनेश के मुताबिक सुबह भाई व भाभी संगम स्नान को गए थे। लौटकर आने के बाद रमेश ठेला लेकर बाई का बाग चला गया। वह ठेले पर खाना बेचता है। संगीता बच्चों को मसूरियादीन मंदिर ले जाने वाली थी। वह बच्चों को नहलाने के बाद झोपड़े में चली गई। तीनों बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। दिन में 11 बजे के आसपास जीनू भीतर आया और देखा की मां फांसी पर लटक रही थी। उसने चाचा दिनेश को बुलाया। दिनेश भी भीतर पहुंचा तो हक्काबक्का रह गया। उसने तुरंत भाई को फोन किया। रमेश ने ही पुलिस को सूचना दी। संगीता ने झोपड़े के बीच में लगे बांस पर साड़ी से फांसी लगाई थी। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। बैरहना चौकी इंचार्ज सतीश राय ने बताया कि फांसी लगाने की वजह क्लीयर नहीं है। झगड़े के बारे में भी फैमिली के लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। संगीता का मायका कोरांव के नेवडि़या गांव में है।

Posted By: Inextlive