-एडीजी केएस मीणा के निर्देशन में हो रहा निर्माण कार्य

-5500 वर्ग फीट में बन रहा थाना कैंपस

-रिसेप्शन, मल्टीनेशनल जिम, मॉडर्न मेस, हर रूम में होगा बाथरूम

RANCHI: राजधानी रांची का लालपुर थाना एक मॉडल थाना बन रहा है। इसे होटल का लुक दिया जा रहा है। शीशे से नक्काशी की जा रही है। भ्भ् सौ स्क्वॉयर फीट एरिया में बन रहे इस थाना भवन में रिसेप्शन, थानेदार का कक्ष, सिरिस्ता, हर रूम में बाथरूम, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरक, मल्टीनेशनल जिम, आधुनिक मेस, पुरुष व महिला हाजत, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था होगी। इसे रोहित उरांव बना रहे हैं।

क्.भ्0 करोड़ हो रहे खर्च

इस थाना भवन का निर्माण फेयरवेल कंपनी के चुनिंदा इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट की देखरेख में हो रहा है। इसकी लागत क्.भ्0 करोड़ है। पुलिस आधुनिकीकरण के एडीजी केएस मीणा का थाना भवन के निर्माण की गुणवत्ता से लेकर थाना को लुक देने तक में योगदान है। वे समय-समय पर इसका जायजा ले रहे हैं।

छत पर लहराएगा तिरंगा

इस थाने में ख्म् जनवरी और क्भ् अगस्त के लिए झंडा फहराने के लिए छत पर स्पेश दिया गया है। पुलिसकर्मी छत पर ही झंडा फहराएंगे। इधर, गाडि़यों को रखने के लिए भी एक स्पेश तैयार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बिल्डिंग के बाहर गार्डेन स्पेश भी दिया जा रहा है।

फरवरी में होगा बनकर तैयार

फेयरवेल कंपनी के एक अधिकारी संजय ने बताया कि सरकार की ओर से लालपुर थाना भवन निर्माण का सात जनवरी ख्0क्भ् को ऑर्डर मिला था। महज एक साल एक महीने के अंदर भवन बनकर तैयार हो जाएगा। फरवरी माह में नए थाने को झारखंड पुलिस आधुनिकीरकण विभाग के हवाले कर दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive