- किसानों से सर्किल रेट पर सहमति जताने पहुंचे प्रशासनिक अफसर बैरंग लौटे

- प्रशासन सर्किल रेट का दुगुना मुआवजा देने की कर रहा तैयारी

AGRA। सिविल टर्मिनल एन्क्लेव पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। आगरा-जगनेर रोड स्थित धनौली में प्रस्तावित सिविल टर्मिनल एन्क्लेव की तैयारियों को स्थानीय किसानों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। प्रशासन नई भूमि अधिग्रहण नीति के अनुसार किसानों को सर्किल रेट का दुगना मुआवजा देने को तैयारी में जुटा है, लेकिन किसान इसके लिए कतई सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं। मंडे को प्रशासनिक अफसरों का एक अमला शाम धनौली और बल्हैरा गांव में किसानों से सहमति पत्र पर साइन कराने पहुंचे तो किसानों ने विरोध करना शुरु कर दिया, बात न बनने पर अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

ख्भ् एकड़ भूमि का होना है अधिग्रहण

आगरा के धनौली के निकट प्रस्तावित इंटरनेशनल सिविल टर्मिनल एन्क्लेव का निर्माण भ्भ् एकड़ जमीन पर किया जाना है। इसमें ख्भ् एकड़ भूमि का अधिग्रहण धनौली, बल्हैरा, कल्यानपुर गांव से किया जाना है। जमीन अधिग्रहण के लिए क् करोड़ का बजट रिलीज किया जा चुका है। कल्यानपुर के जितेन्द्र, लक्ष्मण सिंह, भूपेन्द्र, मंगल सिंह, बाबूलाल आदि का कहना है कि उन्हें क् करोड़ ख्0 लाख रुपये के हिसाब से मुआवजा चाहिए, इसके अलावा परिवार से एक व्यक्ति की नौकरी इसके बाद ही जमीन अधिग्रहित होने दी जाएगी।

ये हैं शासन के सर्किल रेट

शासन द्वारा नए सर्किल रेट नई भूमि अधिग्रहण नीति के आधार पर तय किए गए हैं। इसमें प्रशासन सर्किल रेट का दो गुना देने को तैयार है.धनौली क्षेत्र में क्800 रुपये मी। क्भ्00 रुपये मी., क्ख्00 रुपये मी। वहीं बल्हैरा में 70 लाख हेक्टेअर, म्0 लाख हेक्टेअर और क् करोड़ हेक्टेअर तक निर्धारित किया है, जबकि किसान क् करोड़ ख्0 लाख प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

'मंडे को हम किसानों के साथ मुआवजे और उनकी सहमति को लेकर चर्चा करने गए थे, इसमें भूमि का अधिग्रहण किसानों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा.'

डीके कुशवाह, एडीएम एलए, आगरा

Posted By: Inextlive