Lara Dutta पहली बार ऑनस्क्रीन पुलिस वाली की भूमिका में नजर आएंगी। हाॅटस्टार वीआईपी पर 25 अप्रैल से आने वाले इस शो का ना है 'हंड्रेड'। इसमें सैराट मूवी स्टार रिंकू भी नजर आएंगे।

मुंबई (आईएएनएस)। Lara Dutta पहली बार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। एक काॅमेडी एक्शन वेब सीरीज हंड्रेड में वो इस रोल में नजर आएंगी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए अपने कैरेक्टर के बारे में भी बाताया कि महिला पुलिस बन कर मर्दों की दुनिाय में रहना आसान नहीं होता है। इस सीरीज में लारा एसीपी सौम्या शुक्ला के रोल में होंगी। लारा ने बताया, 'ये एक फनी और इंटरटेनिंग स्टोरी होगी। इसकी कहानी एक जोड़ी के इर्द- गिर्द घूमती है। मेकर्स ने इसकी स्क्रिप्ट काफी ध्यान से लिखी है इसमें ह्यूमर क्रिएट करने के लिए ताकि ऑडियंस इससे इंटरटेन हो सके।'

लारा ने बताई इस शो को करने की वजह

लारा ने आगे कहा, 'इस शो को करने के पीछे एक नहीं बहुत से कारण हैं क्योंकि मैंने कभी किसी पुलिस वाले भूमिका नहीं निभाई है। मेरा कैरेक्टर इस कहानी में मर्दों की दुिया से लड़ता दिखाया जाएगा। कहानी में मेरे आसपास के लोगों और परिवार के लोगों की भूमिका काफी इंट्रेस्टिंग है, मेरे कैरेक्टर के साथ काफी काॅम्प्लेक्स सिच्युएशन होती है। उसकी कैरेक्टर की लाइफ मेरी रियल लाइफ के काफी अलग है।' ये हाॅटस्टार का शो है जो मुंबई के बैकड्राॅप पर बेस्ड है। उसमें मुंबई की चाल और क्राइम गैंग के बारे में भी दिखाया गया है।

सैराट के लीड स्टार रिंकू भी दिखेंगे शो में

इस शो में लारा के अलावा रिंकू राजगुरु, करण वाही, सुधांसु पांडेय, परमीत सेठी, रोहिणी और अरुण नालावड़े एक्टर हैं। इस शो के 8 एपिसोड 25 अप्रैल को आएंगे। ये हाॅटस्टार वीआईपी के डिज्नी प्लस चैन पर दिखाए जाएंगे। इसमें अभिनय करने वाले सैराट मूवी के स्टार रिंकू ने कहा, 'ये किसी रोलर- कोस्टर राइड से काम नहीं रहा है, हंड्रेड के साथ मेरा डिजिटल डेब्यू। इस शो में सामान मात्रा में काॅमेडी और क्राइम दिखाया जाएगा।'

Posted By: Vandana Sharma