कैंब्रिज एनालिटिका विवाद तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी गलती को स्वीकार लिया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि 'लोगों के डेटा को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है अगर हम इसमें असफल होते हैं तो ये हमारी गलती है। इसको लेकर हम सख्त कदम उठाएंगे।' इसी बीच हम आपको दुनिया में कहां और कितने फेसबुक यूजर्स हैं उनके बारे में बता रहे हैं।


1. भारतउपलब्ध जानकारी के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स भारत में हैं। इस मामले में हमारा देश इस साल पहले नंबर पर है। भारत में फेसबुक यूजर्स की संख्या 250 मिलियन के पार यानी 25 करोड़ के करीब पहुंच गई है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार यूजर्स की संख्या में 12 फीसद का इजाफा हुआ है। 3. ब्राजीलएक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के बाद फेसबुक यूजर्स की सबसे अधिक संख्या ब्राजील में हैं। इस मामले में यह देश दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ब्राजील में फेसबुक यूजर्स की संख्या 130 मिलियन यानी 13 करोड़ है। 5. मैक्सिको


ब्राजील और इंडोनेशिया के बाद दुनिया में सबसे अधिक फेसबुक यूजर्स की संख्या मैक्सिको में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह देश इस मामले में पांचवे स्थान पर है और यहां फेसबुक यूजर्स की संख्या 83 मिलियन यानी 8 करोड़ 30 लाख है।7. वियतनाम उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वियतनाम में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 55 मिलियन यानी 5 करोड़ 50 लाख है। यह देश इस मामले में इस साल सातवें स्थान पर है।

9. तुर्की

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाईलैंड और तुर्की दोनों ही जगह फेसबुक यूजर्स की संख्या बराबर है। तुर्की में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 51 मिलियन यानी 5 करोड़ 10 लाख है, लेकिन यह देश इस मामले में इस साल नौवें स्थान पर है।

Data source

Posted By: Mukul Kumar