वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच की पहली पारी भारत ने 500 रन पर घोषित कर दी है। भारत की तरफ से केएल राहुल और अजिंक्‍य रहाणे ने शतक लगाए हैं। हालांकि इसमें रहाणे की नाबाद 108 रन की पारी खास रही क्‍योंकि इस शतक के साथ रहाणे ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पढ़ें पूरी स्‍टोरी....



1. साउथ अफ्रीका के खिलाफ :-
साल 2013-14 से अब तक भारत की यह 8वीं टेस्ट सीरीज है जिसमें रहाणे ने कमाल किया है। दरअसल 2013-14 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने 96 रनों की पारी खेली थी।

3. इंग्लैंड के खिलाफ :-
न्यूजीलैंड की धरती पर शतक लगाने के बाद अगली सीरीज इंग्लैंड से थी। जिसमें भी रहाणे ने शतक लगाकर यह कारनामा किया।

5. बांग्लादेश के खिलाफ :-
इसके बाद बांग्लादेश में साल 2015 में खेली गई सीरीज में रहाणे ने 98 रन बनाए।

7. साउथ अफ्रीका के खिलाफ :-
नवंबर 2015 में भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जिसमें भी रहाणे ने शतक जमाया था।

8. वेस्टइंडीज के खिलाफ :-
अब एक बार फिर लगातार आठवीं सीरीज में रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने का सिलसिला बनाए रखा।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari