RANCHI: समय के साथ समाज में ट्रेंड भी बदलता जा रहा है। इसके कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी। लेकिन समय से शादी न होना महिलाओं लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। चूंकि आजकल की महिलाएं भी करियर को लेकर गंभीर है और ऐसे में शादी के लिए थोड़ा वक्त भी ले रही हैं। लेकिन इस वजह से प्रेग्नेंसी में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ। पीपी सहाय ने बताया कि ऐसे ही एक दर्जन से अधिक मामले रिम्स ओपीडी में हर दिन आ रहे हैं। इन महिलाओं की उम्र फ्ख्-फ्भ् वर्ष के बीच है।

फ्0 के बाद शादी का ट्रेंड

करियर को लेकर गंभीर युवतियां शादी को तरजीह नहीं दे रही हैं। वहीं, जबतक उनकी शादी होती है तो उम्र तीस के पड़ाव को पार कर चुकी होती है। वहीं कई महिलाओं की शादी तो ब्0 साल में भी हो रही है। इसके बाद काम का प्रेशर और घर की टेंशन से प्रेग्नेंसी में प्राब्लम्स हो रही है। वैसे देखा जाए तो देर से शादी अब ट्रेंड का रूप ले चुका है।

इंफर्टिलिटी की प्राब्लम

लेट मैरिज के कारण महिलाओं में ओव्यूलेशन इंडक्शन (अंडा फूटना)नहीं हो पाता है। ऐसे में डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराकर देखते है कि कहीं ओवरी में सिस्ट तो नहीं है। वहीं वर्किग वूमेन में लगातार एक ही पोज में बैठकर काम करने से भी समस्या हो रही है।

शादी की सही उम्र ख्भ्-फ्0

एक्सप‌र्ट्स का मानना है कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र ख्भ् से फ्0 सही है। पहले भी हमारे समाज में जब लड़की की उम्र ख्0 साल के पार होने लगती थी तो लोग शादी के लिए टोकना भी शुरू कर देते थे। लेकिन समय बदलने के साथ ट्रेंड बदल चुका है और लोग इस पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते।

ओव्यूलेशन इंडक्शन का है इलाज

ओव्यूलेशन इंडक्शन के लिए आठ साल पहले एक दवा महिलाओं को दी जाती थी। इससे बांझपन की समस्या खत्म होने लगी, पर कुछ कारणों से इसे इंडिया में बैन कर दिया गया। लेकिन इससे नुकसान नहीं होने के कारण फिर से इंडिया में प्रेस्क्राइब करने की परमिशन दे दी गई है। हालांकि मार्केट में कई अन्य दवाएं भी अवेलेबल हैं, जिसके सेवन से महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं। ये बातें होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित रोग्स के कार्यक्रम में डॉ। गौतम खस्तगीर ने कहीं। मौके पर राजधानी से गायेनेकोलॉजिस्ट डॉ। शोभा चक्रवर्ती, डॉ। आशा सिंह, डॉ। शशिबाला सिंह, डॉ। समरीना कमाल, डॉ। मनीषा सिंह, डॉ। विपुला वर्मा के अलावा काफी संख्या में लेडी डॉक्टर्स मौजूद थी्र।

Posted By: Inextlive