ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्लोबल वैक्सीन सप्ताह चेन प्रभावित हो रही है। इसकी वजह उम्मीद के मुताबिक वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना है। साथ ही ब्रिटेन ने वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगाने के लिए यूरोपीय संघ को भी फटकार लगाई है।


टोक्यो (राॅयटर्स)। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि ब्रिटेन को होने वाली वैक्सीन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। फाइजर ने भी कहा है कि वह अपने आपूर्ति लक्ष्य को समय से पूरा कर लेगी। दोनों कंपनियों के यह बयान ब्रिटेन के उस बयान के बाद आया जिसमें उसने कहा था कि आपूर्ति में कमी की वजह से इस महीने के अंत तक वैक्सीन के डोज में कमी आ सकती है।थाईलैंड चीन से खरीदेगा 1 लाख अतिरिक्त वैक्सीन


फ्रांस में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। नवंबर में सरकार ने दूसरी बार लाॅकडाउन लगाया था और अब मूवमेंट पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की सोच रही है। भारत और पाकिस्तान में संक्रमण के नये मामले तेजी से सामने आए हैं। संक्रमण के ये मामले दोनों देशों के धनी राज्यों में सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान ने निजी कंपिनियों के टीका आयात से संबंधित कीमत को लेकर एक फैसले को पलट दिया है। थाईलैंड चीन की सिनोवैक वैक्सीन की एक लाख अतिरिक्त डोज खरीदेगा।80,421,021 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से रिकवर

दुनिया में कम से कम 2,807,516 लोगों की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, 121,260,680 लोग वर्ल्ड में अब तक नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस समय दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,032,143 एक्टिव केस हैं। 80,421,021 लोग कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 29646541 538049 14162472
ब्राजील 11693838 284775 10287057
भारत 11474605 159216 11063025
रूस 4418436 220631 4024975
यूके 4274579 125831 344
फ्रांस 4146609 91437 275360
इटली 3281810 103432 2639370
स्पेन 3206116 72793 150376
तुर्की 2930554 29696 1054794
जर्मनी 2599794 73988 2225237
कोलंबिया 2314154 61498 2212512
अर्जेंटीना 2218425 54233 2003121
मेक्सिको 2175462 195908 1720430
पोलैंड 1956974 48032 1593165
ईरान 1771115 61492 1514061
दक्षिण अफ्रीका 1532497 51634 1459056
उक्रेन 1489023 28986 1237676
इंडोनेशिया 1437283 38915 1266673
पेरू 1435598 49523 1347160
चेक रिपब्लिक 1426991 23902 1215077
नीदरलैंड्स 1173487 16165 250
कनाडा 919239 22554 865085
चिली 905212 21816 851154
रोमानिया 875615 21787 790813
इजराइल 823314 6051 791105
पुर्तगाल 815570 16722 764019
बेल्जियम 813026 22572 55897
इराक 774015 13860 698775
स्वीडन 732070 13228 10163
फिलीपींस 635698 12866 561099
पाकिस्तान 615810 13717 577501
स्वीटजरलैंड 577111 9469 34400
बांग्लादेश 562752 8608 515689
हंगरी 532578 17421 359061
सर्बिया 531558 4810 29931
जाॅर्डन 504915 5553 412387
आस्ट्रिया 501224 8956 463714
मोरक्को 490088 8745 477305
जापान 451272 8738 428603
संयुक्त अरब अमीरात 432364 1414 413477
लेबनान 426977 5536 335333
सऊदी अरब 383499 6585 373361
पनामा 349020 6018 337630
स्लोवाकिया 342430 8738 255972
मलेशिया 327253 1218 310346
इक्वाडोर 305598 16300 263164
बेलारूस 305270 2121 296183
बुल्गारिया 291769 11715 230457
जाॅर्जिया 276067 3665 269006
नेपाल 275518 3014 271550
Posted By: Satyendra Kumar Singh