विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के धीमे चलने के लिए यूरोप की निंदा की है। साथ ही यह भी कि वे ब्रिटेन तथा अमेरिका से पीछे न रहें इसके लिए तेजी से इंजेक्शन के लिए प्रयास करें।


टोक्यो (राॅयटर्स)। रूस के डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के प्रमुख ने कहा कि रूप से 10 देशों के 20 निर्माताओं से स्पूतनिक-V वैक्सीन के उत्पादन के लिए करार किए हैं। 70 से ज्यादा ब्रिटिस सांसदों ने तथा कथित वैक्सीन पासपोर्ट के विरोध में एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कहा जा रहा है कि वैक्सीन पासपोर्ट के तहत सरकार अर्थव्यवस्था खोलने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की शुरुआत पर सोच रही है।फ्रांस में तीसरी बार लगाया गया लाॅकडाउनफ्रांस में नये प्रतिबंधों से 2021 में अर्थव्यवस्था के विकास पर असर होगा। वित्तमंत्री ब्रूनो ले मायरे ने कहा कि प्रतिबंधों का अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ेगा इस पर अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगा। फ्रांस में इस दफा तीसरी बार लाॅकडाउन लगाया गया है। प्रधानमंत्री बोयोको बोरिसोव ने कहा कि बुल्गारिया को फाइजर तथा बाॅयोनटेक से दूसरी तिमाही में कोविड-19 वैक्सीन की 12 लाख अतिरिक्त डोज मिलेगी।


ओलंपिक मशाल रिले रोकने पर विचार

जापान के ओसाका शहर का प्रशासन टोक्यो 2020 गेम्स के आयोजकों से देश के पश्चिमी इलाके में ओलंपिक मशाल रिले रोकने के लिए चर्चा की योजना बना रहा है। गवर्नर ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह कदम एहतियात के ताैर पर उठाया जा रहा है। जापान को फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की बड़ी खेप मिली है। सरकार ने कहा कि इसका इस्तेमाल वह बड़ी उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन में करेगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh