Republic Day 2023: 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ये वो मौका होता है जब देश का हर एक नागरिक देश भक्ति में रंग में रंगा होता है। ऐसे में इस देशभक्ति के जोश और जज्बे को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के ये 10 गाने आपको जरूर सुनने चाहिए। इस रिपब्लिक डे पर लेटेस्ट देशभक्ति गानों की ये लिस्‍ट आपके बहुत काम आने वाली है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Republic Day 2023: देश की असली आजादी और गणतंत्र के महापर्व रिपब्लिक डे पर सभी भारतीय देश भक्ति में डूबे नजर आते हैं। देशभक्ति के जो गहरे रंग हिन्‍दी फिल्‍मों में नजर आते हैं, उनका तो कोई जोड़ ही नहीं है। यही वजह है कि जब लोगों की रगों में देशभक्ति का जोश आता है। बाॅलीवुड जगत में देशभक्ति को लेकर तमाम फिल्में बनी हैं। इसमें कई गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर जोश जग जाता है। ऐसे में देशभक्ति पर बॉलीवुड के ये 10 गाने काफी पॉपुलर हैं। जिन्हें सुनकर आपके अंदर भी देशभक्ति जग जाएगी। तो चलिए इस गणतंत्र दिवस इन नए देशभक्ति गीतों से रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन को बनाएं दमदार।

Jaihind Ki Senaa - Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह ने तो ऑडियंस का प्यार पाया ही साथ ही इसके गाने जय हिंद की सेना को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने इसे खूबसूरती के साथ गाया और इसका म्यूजिक भी दिया है।

Teri Mitti Mein Mil Jawan - Kesari: फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी में मिल जावा, अक्षय कुमार पर शूट किया गया है। केसरी फिल्म का यह गाना देशभक्ति की ऐसी शिद्दत दिखाता है, जिसे ढूंढ़ पाना आसान नहीं है। यह खूबसूरत देशभक्ति गीत सिंगर बी प्राक द्वारा गाया है, जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

Main Lad Jaana - URI- The Surgical Strike: विक्की कौशल, यामी गौतम और तमाम लोगों पर फिल्‍माया गया यह गाना उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की खुफिया तैयारियों में लगे जवानों के जोश को दर्शाता है। शाश्‍वत, रोमी और विवेक ने अपने बोलों से इस गीत में जोश भरा है।

Aai Watan - Raazi: साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है। आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में उन्होंने एक जासूस का किरदार निभाया है। यह गाना काफी खूबसूरत है। रिपब्लिक डे के मौके पर आप इस सॉन्ग को सुनकर दिल खुश कर सकते हैं। इस गाने के भाव दिखाते हैं कि आलिया कितनी मुश्किलें सहकर अपने वतन भारत के लिए काम करती है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है, वहीं सुनिधि चौहान ने इसे गाया है।

Bharat Ki Beti - Gunjan Saxena: गुंजन सक्‍सेना मूवी में जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया यह गाना भी कमाल का है। इस सॉन्ग को देखकर महसूस किया जा सकता है कि भारत की एक-एक बेटी दुश्मनों पर भारी है। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ पर बेस्ड इस मूवी के इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Desh Mere - Bhuj: The Pride Of India: फिल्म भुज में अजय देवगन समेत कई किरदारों पर फिल्‍माया गया ये गाना आज भी काफी फेमस देशभक्ति गीत है। पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने को और भी खूबसूरत बनाया है।

Aisa Desh Hai Mera - Veer Zara: साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' का पॉपुलर गाना 'ऐसा देश है मेरा' भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में थे। रिपब्लिक डे के मौके पर आप ये सान्ग सुनकर देश भक्ति के रंग में रंग सकते हैं।