MEERUT सरस्वती लोक स्थित निशांत आरोग्य अस्पताल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार अध्यक्ष संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने की। इस दौरान दिल्ली अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद महासचिव डॉ। आयोध्या प्रसाद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा एक जीवन शैली है, जो हमे जीने का सही तरीका सीखाती है। संस्था मुख्य चिकित्सा एवं आईएनओ मेरठ संयुक्त सचिव डॉ। रचना सिंघल ने चिकित्सा की गतिविधियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। निर्देशक अरुण सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिल्ली से डॉ। पीके सूरी, डॉ। तवास, डॉ। संजीव गोयल उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive