- प्रबुद्ध गोष्ठी में पहुंचे बीजेपी प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा अपराधियों के खिलाफ इस सरकार में सख्त कार्रवाई

KANPUR: महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में प्रदेश सरकार का साफ रुख है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही सरकार की पहचान है। कानून अपना काम कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने यह बातें कहीं। वह राष्ट्रीय एकता अभियान एक राष्ट्र एक संविधान जनजागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान उन्होंने धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के फैसले को एतिहासिक बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, विधायक भगवती सागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी, नगर अध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Posted By: Inextlive