Jamshedpur : नेताजी की पापुलैरिटी भले ही ज्यादा हो पर पैसे के मामले में नेताजी की पत्नी बाजी मार रही है. जी हां इस बार लोकसभा इलेक्शन में स्टेट के डिफरेंट सीट्स से चुनाव लड़ रहे कई कैंडीडेट्स की पत्नियां पैसे के मामले में अपने पतियों से ज्यादा पीछे नही कई कैंडीडेट्स की पत्नियों के पास तो पति के कंपैरिजन में ज्यादा पैसे है.

पति लखपति तो पत्नियां करोड़पति

हजारीबाग से बीजेपी के कैंडीडेट जयंत सिन्हा की वाइफ सुनीता सिन्हा 17 करोड़ से ज्यादा के संपत्ति की मालकिन है, हजारीबाग से ही कांग्र्रेस के कैंडीडेट सौरव नारायण सिंह
की वाइफ उज्वला प्रभा के पास 2 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है, गिरीडीह से बीजेपी के कैंडीडेट रविन्द्र कुमार
पांडेय की वाइफ के पास भी 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, इन्हीं की तरह इलेक्शन लड़ रहे कई दूसरे कैंडीडेट्स की पत्नियां पैसे के मामले में पति के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।  

जमशेदपुर भी नही है पीछे
बात अगर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की करें तो यहां से जेवीएम कैंडीडेट डॉ अजय कुमार की वाइफ रीना आर्या के पास करीब 87 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, वहीं बीजेपी के कैंडीडेट विद्युत वरण महतो की वाइफ उषा महतो करीब 57 लाख 73 हजार के संपत्ति की मालकिन है। जेएमएम कैंडीडेट निरुप महंती की वाइफ रूपा महंती के पास भी डिफरेंट बैैंक अकाउंट्स में 20 लाख से ज्यादा डिपोजिट है, इसके अलावा करीब 86 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट और इमूवेबल प्रॉपर्टी भी है।

पति से भी ज्यादा है property
कुछ कैंडीडेट्स ऐसे भी है जिनके वाइफ के पास उनसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। बात अगर रांची से कांग्र्रेस के कैंडीडेट सुबोध कांत सहाय की करें तो उनके पास 1 करोड़ 21 लाख 75 हजार का इमूवेबल एसेट है, जबकि उनकी पत्नी 1 करोड़ 55 लाख 50 हजार के एसेट की मालकिन है। रांची से ही आजसू के कैंडीडेट सुदेश कुमार महतो की वाइफ के पास 393.50 लाख का मूवेबल एसेट है, जबकि सुदेश कुमार महतो के पास 250.36 लाख का मूवेबल एसेट है। बात कोडरमा से बीजेपी के कैंडीडेट रविन्द्र कुमार राय की करें तो उनकी वाइफ विद्या राय संपत्ति के मामले में उनसे कहीं आगे है। रविन्द्र कुमार राय के पास जहां 2 लाख 40 हजार का इमूवेबल एसेट है, वहीं उनकी वाइफ के पास 48 लाख रुपए का इमूवेबल एसेट है, मूवेबल एसेट के मामले में भी विद्या राय अपने पति से आगे हैं। रविन्द्र कुमार राय के पास जहां करीब 17 लाख 89 हजार का मूवेबल एसेट है, वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 22 लाख मूल्य का मूवेबल एसेट है।

 

इन candidates की पत्नियां हंै करोड़पति
हजारीबाग से बीजेपी के कैंडीडेट जयंत सिन्हा की वाइफ सुनीता सिन्हा 17 करोड़ से ज्यादा के मूवेबल और इमूवेबल संपत्ति है।
गिरीडीह से बीजेपी के कैंडीडेट रविन्द्र कुमार पांडेय की वाइफ के पास 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
रांची से कांग्र्रेस के कैंडिडेट सुबोध कांत सहाय की वाइफ के पास 2 करोड़ 18 लाख रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।
 रांची से आजसू के कैंडीडेट सुदेश कुमार महतो की वाइफ के पास करीब 3 करोड़ 93 लाख की संपत्ति है।
हजारीबाग से कांग्र्रेस के कैंडीडेट सौरभ नारायण सिंह की वाइफ के पास करीब 2 करोड़ 19 लाख रुपए की संपत्ति है।

इनकी पत्नियां इनसे हैं ज्यादा अमीर
कोडरमा से बीजेपी के कैंडीडेट रविंद्र कुमार राय के पास 17 लाख 89 हजार 771 रुपए का मूवेबल एसेट है, जबकि उनकी वाइफ विद्या राय के पास 22 लाख 8 हजार 325 रुपए का मूवेबल एसेट है। बात अगर इमूवेबल एसेट की करें तो रविंद्र कुमार राय के पास जहां 2 लाख 40 हजार का इमूवेबल एसेट है वहीं उनकी वाइफ के पास 48 लाख रुपए का इमूवेबल एसेट है।
रांची से आजसू के कैंडीडेट सुदेश कुमार महतो के पास 2 करोड़ 50 लाख 36 हजार रुपए का मूवेबल एसेट है, जबकि उनकी वाइफ के पास 3 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये का मूवेबल एसेट है।
रांची से कांग्र्रेस के कैंडीडेट सुबोध कांत सहाय के पास 1 करोड़ 21 लाख 75 हजार रुपए का इमूवेबल एसेट है, जबकि उनकी वाइफ के पास 1 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपए का इमूवेबल एसेट है।
(इलेक्शन नोमिनेशन में दी गई जानकारी के अनुसार)

 

Report by : abhijit.pandey@inext.co.in

Posted By: Inextlive