ये कोई मजाक नहीं है टीम इंडिया को बड़े बड़े खिताब जिताने वाले कैप्‍टन कूल महेंद्र सिंह धोनी जितने बेहतरीन क्रिकेटर हैं उतने ही मंझे खिलाड़ी वो प्‍यार के मैदान पर भी हैं। वो जितनी कामयाबी से अपनी क्रिकेट टीम को मैदान पर जीत दिलाते हैं उतनी ही बेहतरीन तरीके से आपको प्‍यार का मैच भी जिता सकते हैं।

कर सकते हैं बेहतरीन प्लानिंग
महेंद्र सिंह धोनी को अच्छी तरह पता होता है कि क्रिकेट के मैदान पर कौन से प्लेयर का कब और कैसे इस्तेमाल करना है। उसी तरह उन्हें यह भी पता होता है कि प्यार के मैदान पर किस बात का कब क्या असर होगा। तभी तो उन्हें पता था कि उन्हें अपनी पत्नी साक्षी को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कैसे राजी करना है। अगर आप भी चाहते ळैं कि आपका प्यार आपको मिल जाये आराम से तो आप लीजिए टिप्स कैप्टन कूल से। वो पूरी प्लानिंग करके बतायेंगे कौन सा मूव कब सही होगा। जैसे उन्होंने अपने बचपन के प्यार को जैसे ही सालों बाद कोलकाता के होटल ताज में होटल मैनेजमेंट की स्टडी करते देखा। बस अपने मैनेजर को भेज कर उनका नंबर मंगा लिया अब धोनी नंबर मांगे तो देना तो बनता है ना। 

सीधे किया प्रपोज
हम और आप अटके रह जाते हैं कि पहले आई लव यू बोलें या सीधे शादी के लिए प्रपोज करें। इस बारे में भी आप धोनी से पूछे कि क्या सही है। क्योंकी उन्हें मालूम था कि उनके केस में क्या सही था। तभी तो उन्होंने आई लव यू नहीं बोला साक्षी से सीधे पूछ लिया विल यू मैरी मी और साक्षी को यही बात पसंद आयी और उन्होंने हां कर दी। बस मैदान पर शांत और धैर्य से भरे नजर आने वाले धोनी ने बिना वक्त गवायें फौरन फैसला लिया और बिना इंतजार करे झटपट शादी कर ली। अब उनकी और साक्षी की एक प्यारी सी बेटी जीवा है। ये बातें खुद धोनी ने ही बताई हैं।

 

inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth