टेक्नोलॉजी की दुनिया के सरताज गूगल ने दुनियाभर में अपने यूज़र्स के लिए वॉइस सर्च टेक्नोलॉजी बनाई थी। अब उसका विस्तार करते हुए Google ने 119 भाषाओं में बोलकर लिखने और सर्च करने की सुविधा प्रदान कर दी है। यानी कि दुनिया की 119 भाषाओं में आप बोलेंगे और Google उसे फटाफट डॉक्यूमेंट पर उतार देगा।

Google की वॉइस सर्च सर्विस के बारे में तो आप पहले से जानते होंगे और आप में से बहुत सारे लोगों ने इसे यूज भी किया होगा। OK गूगल बोलने के बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में गूगल वॉयस सर्च ही नहीं बल्कि बोलकर टाइप करने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

Google वॉइस रिकग्निशन टेक्निकल प्रोग्राम एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 30 नई और भाषाओं के साथ Google वॉइस सर्च और Google वॉइस टाइपिंग सर्विस पूरी दुनिया के लिए लॉन्च कर दी है। इन 30 नई भाषाओं में 8 प्रचलित भारतीय भाषाएं हैं। यानि कि अब यूजर हिंदी, बंगाली, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलु्गु और ऊर्दू भाषाएं शामिल है। अब यूजर अपने एंड्राएड स्मार्टफोन पर इन सभी भाषाओं में बोलकर सर्च और टाइप कर सकते हैं।


वाउ! फोन अब बोलकर बताएगा कॉल-SMS करने वाले का नाम

 

Google वॉइस टाइपिंग का यह फीचर Android पर Google डॉक्स ऐप पर भी मौजूद है। मोबाइल पर इसे यूज करने के लिए आपको Google GBoard एप्प इनस्टॉल करनी होगी। फिर उसे खोल कर वॉइस टाइपिंग एक्टिवेट करें और अपने पसंद की लैंग्वेज सेलेक्ट करें। ऐसा करते ही आप मोबाइल पर भी बोलते हुए टाइप कर पाएंगे। क्यों है मजेदार? इससे आप बहुत कम समय में बहुत ज्यादा शब्द आराम से टाइप कर सकते हैं।

 

Google ने रिसेंटली अपने वॉइस रिकग्नीशन प्रोग्राम में जबरदस्त सुधार किया है। इसके द्वारा अलग अलग तरह से बोलने वाले लोगों की आवाजों को भी आसानी से पहचाना जा सकता है। जब यह प्रोग्राम लॉन्च हुआ था तब यूजर के आसपास के शोर में डिवाइस पर वॉइस रिकग्निशन आसान नहीं था, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के बाद आप बहुत आसानी से बोलते हुए Google डॉक्स पर लिख सकते हैं।

जानें एक सिम से कैसे चलाते हैं आसानी से दो मोबाइल नंबर

Technology News inextlive from Technology News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra