छह घंटे तक कंपनी और नगर निगम अधिकारियों की चली बैठक

50 हजार एलईडी के लिए होना था कंपनी से अनुबंध

Meerut। शहर में पचास हजार एलईडी लगाने के लिए छह घंटे की मैराथन बैठक में कोई बात नहीं बन सकी। अब कंपनियों को पहले डेमोस्ट्रेशन देना होगा। उसके बाद ही नगर निगम कोई निर्णय लेगा। अब 29 तारीख को दोनो कंपनियां अपना डेमोस्ट्रेशन देंगी।

प्रजेंटेशन से संतुष्ट नहीं हुए

नोएडा की ईईएसआई और नासिक की ईस्मार्ट कंपनी ने नगर आयुक्त के सामने एलईडी लगाने के लिए प्रजेंटेशन दिया। जिससे नगर आयुक्त संतुष्ट नहीं हुए। अब नगर आयुक्त ने 29 को डेमोस्ट्रेशन देने के लिए कहा है।

स्ट्रीट लाइट पर लगनी है एलईडी

नगर निगम की बिजली बिल कम करने के लिए सभी स्ट्रीट लाइट पर एलईडी बल्ब लगवाने की योजना है। कहा जा रहा है कि एलईडी से पचास प्रतिशत बिल कम हो जाएगा। नगर निगम का इस समय करीब दस करोड़ रुपये सालाना का बिल आता है।

दो कंपनियों के अधिकारी आए थे। जिन्होंने एलईडी के लिए प्रजेंटेशन दिया था। उनसे एक बार डेमोस्ट्रेशन देने के लिए कहा है। 29 जुलाई को वह अपना डेमोस्ट्रेशन देंगे। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि किस कंपनी को एलईडी का ठेका दिया जाए।

डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive