पूर्व धुरंधर क्रिकेटर एक बार फिर आमने-सामने होने जा रहे हैं। सहवाग बनाम अख्तर के बीच का मुकाबला फैंस को फिर से देखने को मिल सकता है। 20 जनवरी से लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत हो रही है। आइए जानें ये मैच कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 की शुरुआत 20 जनवरी को ओमान क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है, जिसमें तीन बड़ी टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी और दुनिया भर के सभी क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगी। यह टूर्नामेंट रिटायर हो चुके धुरंधरों के बीच की लड़ाई को फिर से मैदान में लाएगा। ये तीन टीमें 'इंडियन महाराजा', 'एशिया लायंस' और 'शेष विश्व' है। युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी और अतीत के कई और नाम एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 कहाँ देख सकता हूँ?
टीवी चैनल: सोनी टेन 1 और सोनी टेन
लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में Sony LIV ऐप।
समय: सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे

यह है मैच शेड्यूल-

20 जनवरी, 2022: इंडियन महाराजा बनाम एशिया लायंस, रात 8 बजे IST

21 जनवरी, 2022: वॉलर्ड जायंट्स बनाम एशिया लायंस, रात 8 बजे IST

22 जनवरी, 2022: विश्व दिग्गज बनाम इंडियन महाराजा, रात 8 बजे IST

24 जनवरी 2022: एशिया लायंस बनाम इंडियन महाराजा, रात 8 बजे IST

26 जनवरी, 2022: इंडियन महाराजा बनाम विश्व दिग्गज, रात 8 बजे IST

27 जनवरी, 2022: एशिया लायंस बनाम वर्ल्ड जायंट्स, रात 8 बजे IST

29 जनवरी, 2022: फाइनल, रात 8 बजे IST

किस टीम में कौन खिलाड़ी -

इंडियन महाराजा
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी

एशिया लायंस
शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चामिंडा वास, रोमेश कालूवितरण, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ, गुल, असगर अफगानी

वर्ल्ड दिग्गज
डैरेन सैमी, डेनियल विटोरी, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवैस शाह, हर्शल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरी एंडरसन, मोंटी पनेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओ ब्रायन और ब्रेंडन टेलर।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari